28.2 C
Bhind
July 24, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

फ़ास्ट फ़ूड का सेवन हमें स्लो करता है – डॉ हिमांशु बंसल

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। भारत विकास परिषद महिला शाखा जागृति द्वारा शहर के उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 में बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके छठे दिन शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर डॉ हिमांशु बंसल ने बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें जरूरी बातें बताईं। आज के बच्चों में फास्टफूड के प्रति आकर्षण ज्यादा बढ़ रहा है है ऐसे में उन्होंने बच्चों और उनके परिजनों को समझाइश देते हुए कहा कि फास्टफूड ताकत नहीं देते बस कुछ समय के लिए स्वाद देते हैं, पोषण के नाम पर उसमें कुछ नहीं मिलता और इसके अधिक सेवन से बच्चों का विकास रुक जाता है। इस कारण से बच्चों का वजन उनकी लंबाई के अनुपात में नहीं बढ़ पाता है। जाने अनजाने माता-पिता फ़ास्ट फ़ूड दिलवाने में बच्चों का सहयोग कर जाते हैं जिसके दूरगामी परिणाम घातक होते हैं।

उन्होंने कहा यदि हम अपने खानपान में कोई बदलाव नहीं करेंगे तो कितने भी डॉक्टर के पास जाएं कितनी भी दवाइयां खाएं हमारा स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।
हरी सब्जियां सलाद फल हमें प्रतिदिन लेना ही चाहिए । सलाद खाते वक्त याद ध्यान रखना चाहिए सदैव ताजा कटा हुआ ही खाये।
बच्चों में खून की कमी का मुख्य कारण उपरोक्त पोषण आहार ना मिलना है। यदि हम भोजन संबंधी अच्छी आदतों का ध्यान रखेंगे तो हम कभी बीमार नहीं पड़ेंगे और खून की कमी नहीं होगी।
डॉक्टर बंसल ने स्वच्छता संबंधी निर्देश देते हुए बच्चों को हाथ धोने का चिकित्सीय तरीका चरणबद्ध तरीके से डेमो कर समझाया।

प्रार्थना, गीत, श्लोक, व्यायाम, खेल, कहानी, चिकित्सीय उद्बोधन के बाद सामूहिक हनुमान चालीसा एवं शांति मंत्र से मंगलवार का वर्ग समाप्त हुआ। मंगलवार के वर्ग में उमा शर्मा, अरुणा पाठक, उषा नगरिया, कुशवाह, दीपशिखा शर्मा, अंजू गुप्ता, अंजू पहारिया आदि का योगदान विशिष्ट रहा।

Headlines Today 24

Related posts

आबकारी विभाग ने ग्रामीणों को दी नशे से संबंधित यह सीख

Headlines Today24

हत्या के प्रयास का आरोपी मय हथियार पुलिस की गिरफ्त में

Headlines Today24

मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का शिक्षकों ने किया सम्मान

Headlines Today24