24.3 C
Bhind
November 4, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री की गाड़ी हुई भीषण दुर्घटना का शिकार, गाड़ी बुरी तरह डैमेज, ट्रैक्टर भी दो हिस्सों में बंटा, मंत्री का अस्पताल में चल रहा इलाज

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड- मध्य प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री ओ पी एस भदौरिया एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मंत्री ओ पी एस भदौरिया की गाड़ी एनएच 719 पर मालनपुर में कैडबरी मोंडलेज फैक्ट्री के सामने एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी का ड्राइवर की ओर का हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया वहीं ट्रैक्टर भी दो टुकड़ों में विभाजित हो गया। गनीमत यह रही कि मंत्री को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई।

हालांकि उनके सिर में चोट लगी है जिसका ग्वालियर के बिरला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। साथ ही उनके सुरक्षाकर्मी एवं एक अन्य व्यक्ति भी दुर्घटना में घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही मालनपुर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह मावई मौके पर पहुंच गए और तुरंत मंत्री महोदय को ग्वालियर के बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल मंत्री खतरे से बाहर हैं और बोलचाल भी रहे हैं। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

Headlines Today 24

Related posts

बैठक में समाज की एकजुटता, शिक्षा और संगठन की मजबूती पर दिया जोर

Headlines Today24

संस्कृति सप्ताह के छठवें दिवस वृद्धजनों के बीच वस्त्र एवं भोजन काकिया गया वितरण

Headlines Today24

थाना प्रभारी ने गांव में चौपाल लगाकर किया संवाद और जमीन संबंधी विवादों की ली जानकारी

Headlines Today24