23.9 C
Bhind
August 25, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर शहर में निकला भव्य चल समारोह

पवन शर्मा

भिंड। शहर में बुधवार को लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 298 वी जयंती पर भव्य चल समारोह अयोजन किया गया। युवा पाल कांग्रेस समन्वय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामशेष बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर भिंड शहर में बड़ी धूमधाम से भव्य चल समारोह निकाला गया जिसमें अटेर ,मेहगांव गोहद ,लहार भिंड पांचों विधानसभा क्षेत्रों के मुख्यालय से रैली निकालकर लोग भिंड पहुंचे जहां पुरानी गल्ला मंडी में सभी रैलियों का समागम हुआ।

वही प्रदेश अध्यक्ष रामशेष बघेल ने आगे बताया कि चल समारोह में बघेल समाज एवं सर्व समाज के लोग हजारों की संख्या में शामिल हुए। ये चल समारोह दोपहर करीब 1:00 बजे पुरानी गल्ला मंडी से परेड चौराहा, भारौली तिराया, लहार चुंगी होते हुए एम जे एस कॉलेज के सामने स्वतंत्र नगर लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर चल समारोह का समापन हुआ इस इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक जयश्री राम बघेल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह, संजीव बघेल एवं हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

Headlines Today 24

Related posts

भाजपा ने गिनाईं अपनी उपलब्धियां, मंत्री-विधायक सहित पदाधिकारी रहे मौजूद

Headlines Today24

भाजपा को घेरने कांग्रेस ने आयोजित की बैठक, आपसी फूट की भेंट चढ़ गई मीटिंग

Headlines Today24

नेशनल हाईवे को सिक्स लेन की मांग के लिए आंदोलन को लेकर शनिचरा पर हुई संत समाज की बैठक

Headlines Today24