25.5 C
Bhind
July 23, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

गांजे की खेती पर एसपी की दबिश, मौके पर एसडीओपी व थाना प्रभारी भी दल बल के साथ

भिण्ड, पवन शर्मा

भिंड जिले के लहार थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुरा गांव में मुखबिर की सूचना पर भिंड एसपी मनीष खत्री ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए एसडीओपी अवनीश वंसल, लहार थाना प्रभारी वरुण तिवारी एवं पुलिस फोर्स के साथ हरे गांजे की खेती पर दबिश दी। जिसमें करीब 250 से अधिक हरे गांजे के पौधे पुलिस द्वारा उखाड़ कर क़ब्ज़े में लेकर कार्यवाही की गई। साथ ही एक संदिग्ध को भी हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

पकड़े गए गांजे की खेती की कीमत लाखों रुपए की बताई जा रही है। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।

Headlines Today 24

Related posts

भाजपा सरकार से जीतू पटवारी जी की जान को खतरा- धर्मेंद्र सिंह भदौरिया पिंकी

Headlines Today24

अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग को लेकर पूर्व विधायक कटारे ने रक्षामंत्री, राज्यपाल को लिखा पत्र

Headlines Today24

गाय के अंगों में संपूर्ण देवताओं का वास: नगरिया, गौशाला में सेवाएं दे रहे दो चिकित्सकों का भाविप ने किया सम्मान

Headlines Today24