28.7 C
Bhind
September 18, 2026
Headlines Today 24
क्राइमभिण्ड

पुलिस ने अंधे कत्ल का 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश कर आरोपियों को किया गिरफ्तार

भिण्ड, पवन शर्मा।

भिण्ड। अटेर क्षेत्र के ग्राम सोनेलाल का पुरा मरघट के पास मिले संदिग्ध शव की हत्या का खुलासा भिण्ड पुलिस द्वारा महज 24 घंटे के अंदर कर दिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।


आपको बता दें कि विगत 04 अप्रैल को थाना अटेर में स्थित ग्राम सोनेलाल का पुरा मरघट के पास एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। जिस पर से अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र. 42/23 धारा 302, 34 भादवि कायम किया गया था। पुलिस ने मामले की पड़ताल करते हुए संदेहियों से जब कड़ाई से पूछताछ की तो पूछताछ में पाया गया कि ध्रुव जाटव पुत्र मुन्नीलाल जाटव उम्र 31 साल, गुटाली जाटव पुत्र मंत्री लाल जाटव उम्र 26 साल व भयंकर सिंह उर्फ बन्टी पुत्र रामप्रकाश जाटव उम्र 36 साल निवासीगण सोनेलाल का पुरा घटना स्थल पर घटना के समय मौजूद थे। उन्हीं के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है।


दरअसल आरोपियों की शिनाख्त करने के बाद 06 अप्रैल को थाने से फोर्स मय शासकीय वाहन के रवाना होकर ग्राम सोनेलाल का पुरा पहुंचा। जिसके बाद सायबर सेल टीम के द्वारा आरोपी के मोबाइल लोकेशन का पता लगाकर टीम ग्राम भुजपुरा पहुंची एवं आरोपी के जीजा कोक सिंह के घर पर आरोपीगण की तलाश की। जब आरोपी वहां नहीं मिले तो मुखबिर तंत्र को विकसित किया। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना अटेर के आरोपी ध्रुव जाटव व बन्टी जाटव दोनों लोग ग्राम भुजपुरा में कुम्हरौआ रोड स्थित कोक सिंह जाटव के मकान के पीछे गेहूं के खेत में छिपे बैठे हैं। सूचना से फोर्स को अवगत कराया व दो टीम बनाकर उनको मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर भेज गया। कोक सिंह के घर के दोनो तरफ से दोनों टीमो ने गेहूं के खेत की वारीकी से तलाशी की तो दो व्यक्ति भागने लगे। जिन्हें फोर्स की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा। जब उनसे नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम बन्टी उर्फ भयंकर सिंह पुत्र रामप्रकाश जाटव उम्र 36 साल व ध्रुव जाटव पुत्र मुन्नीलाल जाटव उम्र 31 साल निवासीगण ग्राम सोनेलाल का पुरा बताया। जिसके बाद दोनों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी ध्रुव जाटव के घर के अंदर बैठक में बनी अलमारी में से घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग की साफी मिली जिसपर खून जैसे धब्बे बने हुए हैं, जिसे जप्ती पंचनामा तैयार कर जब्त किया गया। इसके बाद आरोपी भयंकर सिंह उर्फ बन्टी जाटव के घर पहुंचे जहां घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की टीवीएस मोटर साइकल जब्त की गई। वहीं जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि अपराध सदर का आरोपी गुटाली जाटव प्रतापपुरा बस स्टेण्ड के पास कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। जिसे प्रतापपुरा बस स्टैण्ड के पास फोर्स की मदद से उक्त व्यक्ति को घेर कर पकड़ा।

सराहनीय भूमिका :
इस उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी अटेर उनि देवेन्द्र राठौर, उनि अमित सिंह सिकरवार थाना प्रभारी सुरपुरा, सउनि, हरिविलास धाकड़, सउनि ज्ञानचन्द्र, म. र.आर 468 अपर्णा तिवारी, म. आर. 1296 अर्चना तोमर, आर 376 अलकेश यादव, आर 82 महेन्द्र प्रताप सिंह यादव, आर 463 विशाल राजावत आर 370 राजपाल चौहान, आर 829 विकाश चौहान, आर. 1074 सुनील यादव, आर, 848 भारत सिंह सेंगर, आर आनिल जाट, प्र. आर. अमित सेन व सायबर टीम सउनि सत्यवीर सिंह, प्र. आर महेश सिंह की महत्व पूर्ण भूमिका रही है।

Headlines Today 24

Related posts

नेहरू युवा केंद्र संगठन से जुड़कर करें अपने नेतृत्व विकास क्षमता को विकसित- शैलेंद्र शर्मा

Headlines Today24

दलितों के मसीहा थे बाबू जगजीवन राम जी- त्रिपाठी

Headlines Today24

दोस्त का कॉल आने पर झगड़े में पहुंचा युवक! गोली लगने से हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

Headlines Today24