21.6 C
Bhind
October 31, 2026
Headlines Today 24
दतियाधर्मभिण्डमध्यप्रदेश

काँग्रेस के पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक पहुंचे पंडोखर धाम, भक्त के पर्चे के जरिये पूर्व विधायक को मिला यह आशीर्वाद

भिण्ड। अटेर से कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमंत कटारे पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के साथ पंडोखर धाम पहुंचे और उन्होंने पंडोखर सरकार के दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान अनोखा सरकार द्वारा रैंडम डी बुलाए गए लोगों में हेमंत कटारे के एक समर्थक का नाम भी आ गया और फिर पंडोखर सरकार ने जो प्रचार बनाया उसमें उनके समर्थक की इच्छा ही बता दी उसमें उन्होंने कह दिया कि हेमंत कटारे आगामी समय में विधायक बनेंगे और सरकार में स्थापना भी होगी यानि कि वह मंत्री भी बनेंगे।
दरअसल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा पंडोखर सरकार के दर्शन के लिए पहुँचे थे। जहाँ उनके साथ अटेर से पूर्व विधायक हेमंत कटारे भी मौजूद रहे। वहीं हेमन्त कटारे के एक समर्थक की अर्जी पंडोखर सरकार दरवार में लग गई। जैसे ही कटारे के समर्थक से सवाल जवाब किया तो उससे पहले ही पंडोखर सरकार के पीठाधीश्वर गुरुशरण महाराज ने पर्चा लिखकर रख लिया था। हेमंत कटारे के समर्थक ने पंडोखर सरकार से कहा कि महाराज हम अपने भाई हेमंत कटारे को मंत्री के रूप में देखना चाहते हैं तो उसके जबाब में पंडोखर सरकार ने अपने पर्चे पर पहले से लिख रखा था कि हेमंत कटारे पुनः विधायक बनेंगे और उनकी सरकार में स्थापना भी होगी। जैसे ही महाराज जी ने पर्ची पर लिखकर घोषणा की तो वहाँ मौजूद कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने मंच पर पहुंचकर पंडोखर सरकार को दण्डवत प्रणाम किया। इस दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने पंडोखर सरकार को शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया।

बाईट- हेमंत कटारे पूर्व विधायक अटेर

Headlines Today 24

Related posts

इस समाज की नवगठित कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण, सभी ने बच्चों की शिक्षा पर दिया जोर

Headlines Today24

पूर्व विधायक ने सुनी समस्या, दिया समाधान का आश्वासन।

Headlines Today24

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले कोतवाली पुलिस ने चलाया जोरदार चेकिंग अभियान

Headlines Today24