22.5 C
Bhind
August 24, 2026
Headlines Today 24
ग्वालियरदेशराजनीति

मोदी और भाजपा चाहते हैं चीन एवं रूस वाला लोकतंत्र- दिग्विजय सिंह

परानिधेश भारद्वाज,

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने ग्वालियर में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कि

या अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिग्विजय सिंह ने जमकर मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है। 7 साल से मोदी सरकार के केवल जुमले चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने अडानी कंपनी में लगे 20 हजार करोड़ रुपए के बारे में पूछ लिया कि वह किसके हैं। इस काले धन पर जेपीसी बनाकर जांच क्यों नहीं की जा रही? अडानी की कंपनियों में जो पैसा लगा था उसमें विदेशी लोगों यहां तक कि चाइना का भी पैसा लगा था।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि वर्ष 2021 में स्विस बैंक में सबसे ज्यादा 30 हजार करोड रुपए भारतीयों द्वारा जमा कराए गए हैं। मोदी जी कहते हैं कि मैं ना खाऊंगा ना खाने दूंगा लेकिन अब उनका कहना है कि मैं ही खाऊंगा और अपने लोगों को खिलाऊंगा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि आप चाहे कितना भी प्रताड़ित कर लो लेकिन वह पीछे हटने वाले नहीं हैं।

अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिग्विजय सिंह ने जातिगत कार्ड खेलते हुए कहा कि मोदी ओबीसी को बदनाम कर रहे हैं। ओबीसी का एक भी आदमी पैसा लेकर नहीं भागा केवल मोदी के करीबी लोग चोरी करके भागे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी और भाजपा चीन और रूस वाला लोकतंत्र चाहते हैं।

सूरत कोर्ट से राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई जाने के मामले में दिग्विजय सिंह ने ज्यूडिशियल सिस्टम पर सवालिया निशान खड़े किए हैं! उन्होंने कहा कि मैं न्यायपालिका का सम्मान करता हूं। लेकिन जिस तरह से राहुल गांधी के केस में तेजी दिखाई गई है उससे फैसले पर सवाल खड़े होते हैं। क्योंकि जिस जज ने उनके खिलाफ फैसला सुनाया है, मैंने सुना है कि उसे तत्काल प्रमोशन दे दिया गया है।

Headlines Today 24

Related posts

राहुल गांधी की सदस्यता समाप्ति पर नेता प्रतिपक्ष ने बताया प्रजातंत्र का काला दिन

Headlines Today24

Vote politics- कटारे से लोधी बने पूर्व विधायक हेमंत! सद्भावना रैली के बाद हुई सभा में कही यह बड़ी बात

Headlines Today24

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जेल हादसे पर किया दुःख व्यक्त, उनके निर्देश पर डॉ रमेश दुबे, राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया को साथ लेकर पहुंचे मरीजों से मिलने और जेल का निरीक्षण करने

Headlines Today24