31.4 C
Bhind
May 31, 2026
Headlines Today 24
धर्मभिण्ड

12 मार्च को धूमधाम से निकलेगा साईं बाबा का पालकी चल समारोह

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी साईं बाबा की पालकी धूमधाम से निकाली जाएगी। इस बात की जानकारी भैरों काली साईं धाम मंदिर के महंत पं. अमित कृष्ण शास्त्री ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि यह साईं बाबा का 12वां पालकी चल समारोह है। कोरोना महामारी की वजह से पिछले तीन साल यह पालकी यात्रा नहीं निकाली जा सकी थी। लेकिन इस बार फिर से साईं बाबा की पालकी भिण्ड शहर में निकाली जाएगी।


बाल महंत पं अमित कृष्ण शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 मार्च को शाम 4 बजे छोटी गढ़ैया काली माता मंदिर से साईं बाबा का पालकी चल समारोह शुरू होगा जो बजरिया किला रोड होते हुये परेड चौराहा बतासा बाजार से वापस छोटी माता गढ़ैया पर समाप्त होगा। इसके बाद 13 मार्च को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। साईं बाबा चल समारोह समिति द्वारा अधिक से अधिक संख्या में भक्तजनों से सांई बाबा के चल समारोह में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

अंत में सुनिये क्या कहना है बाल संत पं अमित कृष्ण शास्त्री का…

Headlines Today 24

Related posts

द केरला मूवी देखकर महिलाओं और बच्चियों को लेनी चाहिए सीख – विश्व प्रताप

Headlines Today24

किसान संघ का जिला सम्मेलन सम्पन्न, रामसिंह चौहान जिलाध्यक्ष व बृजेश चौधरी जिला मंत्री बने

Headlines Today24

तीन प्राचार्य सहित शिक्षा विभाग के 6 लोगों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

Headlines Today24