25.6 C
Bhind
September 15, 2026
Headlines Today 24
देशभिण्डमध्यप्रदेशराजनीति

बागेश्वर धाम महंत अगर चमत्कारी हैं तो मध्य प्रदेश का कर्जा माफ कर दिखाएं – नेता प्रतिपक्ष

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह भी बागेश्वर महंत पर बोलने से पीछे नहीं रहे। जहां ग्वालियर में उन्होंने यह कह दिया कि वह किसी धीरेंद्र शास्त्री को नहीं जानते तो वहीं शनिवार को भिंड के लहार में आयोजित लहार गौरव दिवस के बाद पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह किसी अंधविश्वास को नहीं मानते और न ही यह चमत्कार है। उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर हमला बोलते हुए कहा है कि अगर वह वाकई में चमत्कारी हैं तो मध्यप्रदेश के ऊपर जो साढ़े चार लाख करोड़ का कर्जा है उसे कागजों में समाप्त कर दें तो मध्यप्रदेश का विकास हो जाये। कोई भी अपनी झोली भरने, आश्रम के विकास और निजी स्वार्थ के लिए कोई काम करता है तो मैं उसे चमत्कार नहीं मानता, वह तो जनता को गुमराह करना है।

नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने महाराष्ट्र ना कोई घटना का हवाला देते हुए कहा कि अगर वह उतने ही चमत्कारी थे तो जब महाराष्ट्र की संस्था द्वारा उन पर मामला दर्ज कराया गया तो वह ऐसे रातों-रात अपने टीन-टप्पर लेकर क्यों भाग आये, अगर ऐसे ही चमत्कारी थे तो उनको उनको श्राप देकर वहीं समाप्त कर देते।

वहीं जब नेता प्रतिपक्ष से सवाल किया गया कि पंडित जी संतोष शास्त्री का कहना है कि वह तो सनातन का प्रचार कर रहे हैं तो इस पर उन्होंने जवाब दिया है कि सनातन का प्रशासन से ज्यादा वह करते हैं हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, दुर्गा मंत्र, गायत्री मंत्र पांचवीं क्लास से पढ़ते आ रहे हैं उस समय तो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पैदा भी नहीं हुए थे। उनसे ज्यादा सनातनधर्मी तो हम और आपसब हैं। वहीं जब सवाल किया गया कि बाबा लोग राजनीति का प्रचार क्यों करते हैं और राजनीति में क्यों आना चाहते हैं तो नेता प्रतिपक्ष ने दो टूक कहा कि अगर राजनीति में आएंगे तो एक तरफ पड़े दिखाई देंगे चुनाव में।
बाइट- डॉ गोविंद सिंह, नेता प्रतिपक्ष मध्यप्रदेश विधानसभा

Headlines Today 24

Related posts

26 सितंबर से श्रीमद् प्रज्ञा पुराण कथा, गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ का आयोजन

Headlines Today24

A Comprehensive Review of the bwin Gaming Experience

Explora el Mundo de bet365: Tu Guía Completa