37.1 C
Bhind
June 7, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

यहां शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने दिखाई सख्ती, की गई यह कार्यवाही

परानिधेश भारद्वाज,

शराब पीकर वाहन चलाने वालो की नहीं है खेर – थाना प्रभारी कोतवाली रविंद्र शर्मा

भिण्ड। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने कोतवाली बल द्वारा भ्रमण के दौरान शनिवार को शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की। इस दौरान पुरानी गल्ला मंडी के सामने एक महिंद्रा कंपनी का लाल रंग का बिना नंबर का ट्रैक्टर का चालक अत्याधिक शराब के नशे में ट्रैक्टर चला रहा था जो कभी भी ऐक्सिडेंट कर स्वयं का या किसी और के जान माल का नुकसान कर सकता था। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जीतू जाटव पुत्र मातादीन जाटव उम्र 36 साल निवासी वार्ड नंबर 6 मेहगांव का होना बताया। इसी के साथ ही सिटी कोतवाली थाने के सामने एक चार पहिया गाड़ी टाटा अल्ट्रोज UP75Al1246 के चालक मुनेन्द्र सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी नयागांव को शराब के नशे में धुत्त गाड़ी चलाते पकड़ा। दोनो का मेडिकल परीक्षण कराकर ट्रैक्टर ट्रॉली व कार को जप्त कर इनके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्यवाही की गई।

टीआई रविन्द्र शर्मा ने की शराब पीकर वाहन ना चलाने की अपील
कार्यवाही के बाद सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा ने लोगों से अपील की कि वह किसी भी सूरत में शराब पीकर वाहन नहीं चलाएं एवं स्वयं तथा दूसरों के प्राण संकट में ना डालें। उन्होंने कहा कि दुर्घटना का दंश एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरा परिवार भुगतता है।

कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. रविंद्र शर्मा , उप निरीक्षक आशीष यादव, प्रधान आर कमल सिंह प्रधान आर रामकांत शर्मा शामिल रहे।

Headlines Today 24

Related posts

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष संतोष भदौरिया का हुआ जोरदार स्वागत

Headlines Today24

सेवा ही संगठन की विचारधारा पर भाजपा कार्यकर्ता कर रहे हैं जनसेवा- अरविंद भदौरिया

Headlines Today24

नकल के दम पर कभी आगे रहने वाला जिला प्रदेश में पिछले पायदान पर, फिर भी तीन-तीन स्टूडेंट्स ने बनाई प्रदेश मेरिट में जगह

Headlines Today24