22.4 C
Bhind
July 23, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

शहर, जिला और नगर कांग्रेस ने अनसूचित वार्ड 11 में लगाई गांधी चौपाल

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। शहर जिला कांग्रेस और नगर कांग्रेस ने संयुक्त रूप से भिंड नगर पालिका के अनसूचित वार्ड नंबर 11 चौकिया में गांधी चौपाल लगाई। गांधी चौपाल लगाते वक्त वार्ड में अघोषित बिजली कटौती भी चल रही थी जिसके चलते पूरे कार्यक्रम के वक्त बिजली नहीं आई। कार्यक्रम के शुभारंभ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और गांधी जी का प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम भी गाया गया।
उक्त कार्यक्रम में बोलते हुए शहर कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा ने कहा सरकार द्वारा हाल ही में लाई गई अग्निपथ योजना ने तो युवाओं के घाव पर नमक छिड़कने का काम किया है। जो युवा सेना में शामिल होकर गर्व से देश सेवा का सपना देखते थे उन्हें 4 वर्ष के लिए ठेके पर नौकरी करने को कहा जा रहा है। इसमें ना तो पेंशन की गारंटी और ना ही सुरक्षित भविष्य की, ऐसे में युवा तनाव मुक्त होकर देश सेवा कैसे करेंगे। इस समय देश में करोड़ों युवा बेरोजगार बैठे हैं। केंद्र सरकार के कई विभागों में करीब 10लाख पद खाली पड़े हैं। बीजेपी की सरकार युवा विरोधी सरकार है।

इस अवसर पर बोलते हुए नगर कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने कहा पहले बिना सोचे समझे नोटबंदी की गई, उसके बाद जल्दबाजी में जीएसटी लागू किया गया। इससे दो लाख 30,000 से अधिक लघु उद्योग बंद हुए। करोड़ों लोगों के रोजगार खत्म हो गए और देश आज तक नोटबंदी और जीएसटी की मार से नहीं उबर पाया है। इस सरकार में लगातार सरकारी कंपनियां बेची जा रही हैं। स्टार्टअप और अन्य छोटे उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं। रोजगार न मिलने से देश के युवा हताश और निराश हैं। यह शर्म की बात है कि अवसर के अभाव में पीएचडी होल्डर भी चपरासी की नौकरी के लिए आवेदन पत्र भरने को मजबूर हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने हर साल 2 करोड़ रोजगार का वादा किया था लेकिन उनकी गलत आर्थिक नीतियों की वजह से 14 करोड लोग पिछले कुछ वर्षों में बेरोजगार हुए हैं।

कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट आनंद शाक्य द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी एवं आनंद शाक्य के साथ ही प्रदीप भदोरिया, रामजी लाल शाक्य, दर्शन सिंह तोमर, राजा बाबू शाक्य, विकास शाक्य, रेणुका शाक्य, काशी शाक्य, उषा शाक्य, बिट्टी बाई, आकाश शाक्य, भरत शाक्य, विशंभर शाक्य, गुड्डी देवी, दीपू शाक्य, हरिओम शाक्य, निखिल, नितिन आदि लोग उपस्थित रहे।

Headlines Today 24

Related posts

पटवारी भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भरी बारिश में बाइक रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

Headlines Today24

भाजपा नेता जनपद उपाध्यक्ष ने की बेहद शर्मनाक हरकत, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

Headlines Today24

होलिका दहन के दिन व्यापारियों ने जलाया अमेज़ॉन फ्लिपकार्ट ई-कॉमर्स कंपनियों का पुतला

Headlines Today24