26.2 C
Bhind
October 24, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

अधिवक्ताओं के बाद अब डॉक्टरों ने दिया जस्टिस फ़ॉर भिण्ड कैम्पेन को अपना समर्थन

परानिधेश भारद्वाज,

भिंड। जिले के विकास के लिए मेडिकल कॉलेज, नगर निगम व अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर समाजसेवियों द्वारा चलाए जा रहे जस्टिस फॉर भिण्ड कैंपेन को गुरुवार को जिले के चिकित्सकगणों द्वारा समर्थन दिया गया। समाजसेवी सतीश प्रताप सिंह एवं जयदीप सिंह फौजी के साथ ही अन्य समाजसेवी युवाओं द्वारा डॉक्टरों के पास पहुंचकर जस्टिस फ़ॉर भिण्ड कैम्पेन के लिए समर्थन मांगा गया।

इस मौके पर चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि वर्षों से भिंड के साथ सौतेला व्यवहार किया गया जो कि लगातार अभी तक जारी है। क्योंकि हम अपने साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ प्रभावी तरीके से आवाज नहीं उठाते हैं। समाजसेवियों द्वारा जो मुहिम शुरू की गई है उसकी आज बहुत जरूरत है, जो कि भिंड के विकास को एक नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगी।वास्तव में भिंड का विकास अगर चाहिए तो समस्त भिंड को इस मुहिम का समर्थन चाहिए।
जस्टिस फॉर भिंड मुहिम को चला रहे समाजसेवियों ने आमजन से भी अपील की कि वह इस मुहिम के साथ जुड़कर भिंड के साथ होने वाले सौतेले व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाएं।
आज जस्टिस फॉर भिंड का समर्थन कर जुड़ने वाले चिकित्सकों में डॉ. जैन, डॉ. जे एस यादव, डॉ. विनोद सक्सेना, डॉ. डी के शर्मा, डॉ. हिमांशु बंसल, डॉ. रविकांत जैन, डॉ. विकास भदौरिया, डॉ. रविन्द्र सिंह नरवरिया, डॉ संग्राम सिसोदिया आदि ने जस्टिस फ़ॉर भिण्ड कैम्पेन को अपना समर्थन देते हुए जिले के लिए जरूरी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करने की मांग की।

Headlines Today 24

Related posts

श्रीमद्भागवत कथा में प्राची देवी ने बताया योग के महत्व को

Headlines Today24

पूजा पाठ और तीर्थ करने से ही नहीं बल्कि स्वभाव को उत्तम बनाने से होगा आत्मोद्धार- शंकराचार्य

Headlines Today24

अब गांधी प्रतिमा के नीचे भूख हड़ताल करेंगे पार्षद दीपक

Headlines Today24