19.2 C
Bhind
October 25, 2026
Headlines Today 24
मध्यप्रदेश

दंदरौआ धाम में शुरू हुआ सिय-पिय मिलान महोत्सव, 14 से 18 तक दंदरौआ में सजेगा बागेश्वर धाम का दरबार

परानिधेश भारद्वाज,

भिंड जिले के प्रसिद्ध दंदरौआ धाम मंदिर पर मंगलवार से सिय पिय मिलन महोत्सव की शुरुआत हो गई है। दंदरौआ धाम के महंत 1008 श्री राम दास जी महाराज के जन्मदिन के अवसर पर सिय पिय मिलन महोत्सव हर वर्ष मनाया जाता है। जिसमें विभिन्न प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर 10 दिनों तक चलता है।

इस बार इस महोत्सव की शोभा बढ़ाने के लिए बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दंदरौआ धाम पधार रहे हैं। 14 नवंबर से 18 नवंबर तक वह दंदरौआ धाम में कथा वाचन करेंगे और वहीं पर उनके दिव्य दरबार का आयोजन भी किया जाएगा, इसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सारथी कंस्ट्रक्शन के मैनेजिंग डायरेक्टर अशोक भारद्वाज के नेतृत्व में पूरी व्यवस्था की बागडोर संभाली जा रही है। वहीं जिला पुलिस प्रशासन से कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान द्वारा भी लगाता व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।

दंदरौआ धाम के महंत रामदास जी महाराज का कहना है कि हर साल की तरह इस साल भी सिय पिय महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया गया है ताकि किसी को कोई असुविधा ना हो। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से दंदरौआ धाम पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Headlines Today 24

Related posts

सेना से रिटायर होकर पुलिस में बने इंस्पेक्टर का तिरंगे के साथ डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल

Headlines Today24

M-seal और फेविकॉल का उपयोग कर बैंक खाते से उड़ाए रुपये, 3 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Headlines Today24

Die Welt von Superbet entdecken: Ein umfassender Einblick