23.2 C
Bhind
July 24, 2026
Headlines Today 24
देशभिण्डमध्यप्रदेश

चार पीढ़ी पहले शिप से चले गए थे साउथ अफ्रीका, चौथी पीढ़ी ने आकर पूर्वजों की याद में जमीन दान देकर बनवाया स्कूल, कलेक्टर ने किया उदघाटन

परानिधेश भारद्वाज

आजकल जहां लोग जमीन के एक टुकड़े के लिए लड़ रहे हैं वहीं 147 साल पहले पुरखों द्वारा दान दी गई जमीन पर विदेश से लौटे वंशजों ने स्कूल बनवाकर देशप्रेम और मातृभूमि प्रेम की नई मिसाल पेश की है। वह भी 147 साल बाद विदेश से लौटकर स्कूल बनवाया और कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा इसका उदघाटन करवाया।

कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस की उपस्थिति में अटेर विकासखंड के ग्राम भगवंतपुरा के पूर्व निवासी श्री प्रेमराज महाराज 1875 में प्लासी (कलकत्ता) के जहाज पर दक्षिण अफ्रीका गए थे और फिर वहीं बस गए। उनकी याद में लगभग 147 साल बाद उनकी चौथी पीढ़ी ने भारत लौटने के बाद श्री सिंधु देव महाराज और उनके परिवार द्वारा दान कर बनाये गए स्कूल का दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने इस परिवार का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा की चौथी पीढ़ी में अपने गांव के प्रति अपने देश के प्रति प्रेम की भावना जो इस परिवार ने दिखाई है वह सराहनीय है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुमार के अलावा जिला शिक्षा अधिकारी हृभुवन सिंह तोमर सहित कई अधिकारी और गणमान्य जन मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

Analisi approfondita dell’esperienza di gioco su William Hill

Experiența completă de pariere oferită de platforma Betano

यहां शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने दिखाई सख्ती, की गई यह कार्यवाही

Headlines Today24