22.3 C
Bhind
September 22, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

भिण्ड में 8 निकायों के नगरपालिका/नगरपंचायत अध्यक्ष निर्वाचित, 4 भाजपा एवं 4 कांग्रेस के खाते में

परानिधेश भारद्वाज

भिंड जिले की आठ नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए आज मतदान हुआ। जिनमें 4 भाजपा के पक्ष में गईं जबकि डॉ गोविंद सिंह ने 4 पर कांग्रेस को जीत दिलाई। जिनमें से लहार क्षेत्र की तीन नपा/नपं पर कांग्रेस निर्विरोध अध्यक्ष बनने में कामयाब रही।

भिंड नगर पालिका में वर्षा अमित वाल्मीकि को अध्यक्ष चुना गया है।

वहीं कांग्रेस के कद्दावर नेता मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह के विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का पूरी तरह सफाया करते हुए यहां की तीनों निकायों पर कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी निर्विरोध जिताया।

नगर पालिका लहार में कांग्रेस की मिथलेश रिंकू नौरोजी निर्विरोध निर्वाचित हुईं।

नगर परिषद दबोह में कांग्रेस की विमला नरेन्द्र सिंह दुधारिया निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुईं।

नगर परिषद आलमपुर में कांग्रेस के उम्मीदवार मेहताब सिंह कौरव निर्विरोध निर्वाचित हुए।

नगरपरिषद गोरमी में कांग्रेस की प्रत्याशी पुष्पा माहेश्वरी जाटव को विजयी घोषित किया गया है। गोरमी वैसे तो भाजपा का गढ़ माना जाता है क्योंकि इसी क्षेत्र से मेहगांव विधानसभा के वर्तमान विधायक एवं राज्य मंत्री ओ पी एस भदौरिया आते हैं। जबकि पूर्व विधायक मुकेश चौधरी का भी यहां पर अच्छा खासा दबदबा है। लेकिन यहां पर भी नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह के भांजे राहुल सिंह भदोरिया ने अपनी दम दिखाते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।

नगर परिषद फूप में भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी नफीसा मुस्तकीम चौधरी अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुईं हैं।

इसके साथ ही मौ नगर परिषद में भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी वंदना यादव ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। मोहन नगर परिषद भाजपा का ही गढ़ रहा है एवं यहां पर भाजपा के नेता सारथी समूह के एमडी अशोक भारद्वाज का अच्छा खासा दबदबा है।

नगर परिषद बनने के बाद पहली बार चुनाव देख रही मालनपुर नगर परिषद से भाजपा की प्रत्याशी रायश्री अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।

नीचे देखिए पूरी लिस्ट कहां पर किसने की जीत हासिल-

Headlines Today 24

Related posts

जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के अधिकारों की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

Headlines Today24

अब गांधी प्रतिमा के नीचे भूख हड़ताल करेंगे पार्षद दीपक

Headlines Today24

पत्रकार सुरक्षा कानून सहित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को सौंपा ज्ञापन

Headlines Today24