36.3 C
Bhind
June 7, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

जिला चिकित्सालय में पदस्थ फार्मासिस्ट की सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

जिला चिकित्सालय में पदस्थ कमलेश शर्मा हुए सेवानिवृत्त

भिंड। जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट सहायक ग्रेड 2 के पद पर पदस्थ कमलेश शर्मा आज सेवानिवृत्त हो गए है। श्री शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर जिला चिकित्सालय में विदाई समारोह और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीएमएचओ यूपीएस कुशवाह एवं सिविल सर्जन अनिल गोयल ने श्री शर्मा द्वारा उनके सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की और फूल मालाएं पहनाकर विदाई दी।
विदाई समारोह के दौरान श्री शर्मा ने अस्पताल प्रबंधन और साथी सहयोगियों की तारीफ की और कहा कि मेरा 40 वर्ष का पूरा कार्यकाल भिण्ड जिला चिकित्सालय में रहा है इस दौरान मुझे सदैव यहाँ परिवार के सदस्य की तरह प्रेम और सहयोग मिला है, जिसके लिए मैं सदैव ऋणी रहूँगा।

इस दौरान सीएमएचओ यूपीएस कुशवाह , सिविल सर्जन डॉ अनिल गोयल , डॉ. विनोद वाजपेयी , डॉ. के के गुप्ता , रामा कुशवाह , संजीव तिवारी सहित समस्त स्टाफ मौके पर उपस्थित रहा।

Headlines Today 24

Related posts

गाय के अंगों में संपूर्ण देवताओं का वास: नगरिया, गौशाला में सेवाएं दे रहे दो चिकित्सकों का भाविप ने किया सम्मान

Headlines Today24

भिंड के इस खिलाड़ी का मध्य प्रदेश रणजी ट्रॉफी टीम में चयन

Headlines Today24

स्वीप गतिविधि के अंतर्गत महिलाओं ने मेहंदी लगा कर दिया मतदान का संदेश

Headlines Today24