29.9 C
Bhind
September 22, 2026
Headlines Today 24
देशमध्यप्रदेशमुरैना

अब मुरैना में मेटाडोर ने रौंदा कांवड़ियों को

मुरैना में मंगलवार रात को एक अनियत्रिंत मेटाडोर ने कांवड़ियों में टक्कर मार दी जिसमें तीन कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद आक्रोशित कांवड़ियों ने पहले तो ड्राइवर की जमकर धुनाई लगा दी और फिर ट्रक को आग के हवाले कर दिया। जहां पिटाई से ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी हो गया वहीं ट्रक भी पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। कांवड़ियों द्वारा 2 घंटे जाम भी लगाया गया।

अभी कुछ दिन पहले उत्तरप्रदेश में ट्रक की टक्कर से ग्वालियर के 6 कांवड़ियों की मौत का मामला शांत भी नहीं हुआ था इसी बीच मंगलवार रात को एक और खबर सामने आ गई जिसमें नशे में धुत मेटाडोर ड्राइवर ने कांवड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। मेटाडोर की टक्कर से 3 कांवड़ियां गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से कांवड़िए आक्रोशित हो गए और उन्होंने ट्रक ड्राइवर की जमकर पिटाई लगा दी। वहीं ट्रक को भी आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल तीन कांवड़ियों और ट्रक चालक को ईलाज के लिये ग्वालियर भेजा दिया। घटना रात 10 बजकर 30 मिनिट पर मुरैना जिले के इंदौर हाईवे पर रिठोरा थाना क्षेत्र के पिपरसेवा औद्योगिक क्षेत्र के मुख्य द्वार के सामने हुई घटना। ट्रक मुरैना से भिंड की ओर जा रहा था। घटना से गुस्साए कांवड़ियों ने हाईवे पर 2 घंटे तक जाम भी लगाया। लेकिन प्रशासन व पुलिस ने कांवड़ियों को समझाकर जाम खुलवाया।

Headlines Today 24

Related posts

बरेली लड़की को भगा कर ले जाने बाला आरोपी गिरफ्तार

Headlines Today24

Dlaczego warto wybrać Lemon Casino w 2024 roku

Entdecken Sie die Vielfalt des Verde Casino