23.1 C
Bhind
September 22, 2026
Headlines Today 24
क्राइमग्वालियरमध्यप्रदेश

कुत्ता घुमा रहे शख्स के गले से बाइक सवारों ने झपटी चैन

ग्वालियर में चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है जिसमें झपटमारों की करतूत सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई। बाइक सवार दो झपटमारों द्वारा कुत्ते को लेकर मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स की चेन लूट ली गई। चेन लूटने की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
त्रिलोक सिंह राजपूत प्रतिदिन की तरह मंगलवार सुबह भी अपने कुत्ते को लेकर टहलने निकले थे। उसी समय पीछे की तरफ से आये बाइकसवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों बदमाश नकाबपोश थे। थोड़ी दूर तक तो त्रिलोक ने बदमाशों के पीछे दौड़ लगाई लेकिन बाइक सवार बदमाश तेजी से बाइक को भगा ले गए।
फरियादी त्रिलोक सिंह राजपूत निवासी बैंक कॉलोनी की शिकायत पर मुरार थाना पुलिस ने अज्ञात दोनों बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

देखिए वीडियो-

Headlines Today 24

Related posts

राहुल गांधी बोले वह क्रांतिकारी चीजें बोलेंगे लेकिन मीडिया नहीं दिखायेगा- पढ़िये क्या क्रांतिकारी बोले राहुल गांधी

Headlines Today24

Die Welt der Online Unterhaltung bei hitnspin entdecken

मध्यप्रदेश में अब प्रत्येक महिला को मिलेंगे 1000 रुपये प्रतिमाह! मुख्यमंत्री ने की इस बड़ी योजना की घोषणा

Headlines Today24