23 C
Bhind
September 9, 2026
Headlines Today 24
ग्वालियरदेशधर्म

काली माता के विवादित पोस्टर पर मिर्ची बाबा का बयान- देवी-देवताओं को अपमानित करने वालों का सिर काटकर लाने वाले देंगे 20 लाख का इनाम

हरिद्वार के श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी वैराज्ञानंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वाले फिल्म निर्माताओं का सिर काटकर लाने वाले को अपने आश्रम की ओर से 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। महामंडलेश्वर का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो कह रहे हैं कि ये एक साजिश के तहत हो रहा है। इनका सिर काटे बिना ये मानेंगे नहीं।
काली मां मूवी के विवादित पोस्टर पर मिर्ची बाबा ने कहा कि ऐसे कामों से हिंदू धर्म को बदनाम करने की अंतरराष्ट्रीय साजिश है। मां काली को अपमानित किया जा रहा है। निरंजनी अखाड़ा का संत होने के नाते मैं घोषणा करता हूं कि ऐसी मूवी बनाने वालों का सिर काटने वाले को मैं 20 लाख रुपये अपने आश्रम की ओर से दूंगा। उनका कहना है कि वेब सीरीज आश्रम और ऐसी मूवी बनाने वाले हिंदू धर्म पर कुठाराघात कर रहे हैं।
मिर्ची बाबा ने कहा कि हर जगह कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हर जगह आवेदन दिए जा रहे हैं, लेकिन कानून पूरी तरह से काम नहीं कर रहा है। कानून को इन लोगों को पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए।
आपको बता दें कि हाल ही में आई डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ के पोस्टर को लेकर विवाद जारी है। इसमें मां काली को सिगरेट पीते दिखाया गया था। इसके साथ ही उनके एक हाथ में एलजीबीटी समुदाय का सतरंगा झंडा भी नजर आ रहा है। ये डॉक्यूमेंट्री फिल्म फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई की है।

बाइट- महामंडलेश्वर स्वामी वैराज्ञानंद गिरी मिर्ची बाबा

Headlines Today 24

Related posts

मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र शीतल सकोरा अभियान को बना रहे सफल

Headlines Today24

18 को होने वाली मतगणना अब होगी 20 को, यह है कारण

Headlines Today24

रोड शो के दौरान धक्का खाकर गिरे कार्यकर्ताओं को उठाने जब हाथ बढ़ाया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने

Headlines Today24