30.1 C
Bhind
July 25, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

फिसलकर कुँए में गिरी 16 वर्षीय बालिका, डायल 100 की मदद से पहुंचाया अस्पताल

भिंड। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल के माध्यम से दिनाँक 22 जून को सुबह 08:30 बजे सूचना प्राप्त हुई की जिला भिण्ड थाना नयागांव अन्तर्गत ग्राम-पुरानी गढ़िया में एक बालिका फिसलकर कुँए में गिर गयी है। बालिका को निकालने के लिए सहायता की आवश्यकता है।
सूचना मिलते ही तत्काल कंट्रोलरूम आपरेटर आर० रेडियो भानू श्रीवास्तव द्वारा क्षेत्र में तैनात डायल 112/100 वाहन क्रमांक-24 व थाना बल को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 एफ.आर.व्ही./थाना स्टाफ प्रधान आरक्षक केशव यादव, आर० अनिल, अश्वनी व पायलेट हरिओम ने मौके पर पहुँचकर कुँए में फ़िसलकर गिरी बालिका अंगूरी पुत्री माहोर सिंह बोहरे उम्र 16 वर्ष को ग्रामीण जनो के सहयोग से कुँए से बाहर निकाल कर तत्काल एफआरवी-24 डायल-100 वाहन से उपचार हेतु उसके परिजनों के साथ जिला चिकित्सालय भिण्ड पहुँचाया। जहां बालिका का उपचार चल रहा है।

कुएं से बालिका को निकलते पुलिस के जवान और ग्रामीण
Headlines Today 24

Related posts

परशुराम सेना ने पत्रकार पर एफआईआर के विरोध में आंदोलन करने की दी चेतावनी

Headlines Today24

जीवन का सच्चा मार्ग गुरु ही दिखाता है- गगन शर्मा

Headlines Today24

Drømmen om den store Eurojackpot gevinst