25.6 C
Bhind
November 4, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

हाई टेक तीसरी आंख से रखी जायेगी मतदान केंद्रों पर नजर, हुआ डेमो

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत और निकाय चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों और उनके आसपास के क्षेत्रों पर पैनी नजर रखने के लिए भिंड जिला पुलिस प्रशासन ने ड्रोन की नई एवं एडवांस्ड तकनीक का सहारा लिया है। इस तकनीक के माध्यम से मतदान केंद्र के चारों तरफ लगभग 7 किलोमीटर के क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सकेगी।

कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन को निष्पक्ष, भयरहित एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने एवं बेहतर सर्विलांस हेतु एक विशेष हाईटेक ड्रोन के मॉक ड्रिल का अवलोकन किया। जिसमें ड्रोन कंपनी के कर्मचारियों ने कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान की मौजूदगी में ड्रोन उड़ाकर इसका डेमो दिया और इसकी खासियत बताईं।

हाईटेक ड्रोन की खासियत बताते कंपनी के कर्मचारी

भिण्ड जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकायों के निर्वाचन में मतदान के दिन सर्वेलेंस हेतु विशेष प्रकार के हाईटेक ड्रोन से रखी जायेगी नज़र। यह ड्रोन 500 मीटर की ऊँचाई तक जाकर 7 किलोमीटर के क्षेत्र में नजर रखने में सक्षम है। इनके द्वारा काफ़ी ऊँचाई से हाई रिजोल्यूशन फ़ोटो और वीडियो लिए जा सकते हैं।जिसके द्वारा किसी की पहचान करना बेहद आसान है।
भिण्ड के लिए इस ड्रोन में ख़ास तौर पर एक प्रयोग किया जा रहा है।जिसके अंतर्गत इसमें ऑडियो का इस्तेमाल कर उड़ान के दौरान नज़र रख रहे व्यक्ति द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से साइरन भी बजाया जा सकता है। साथ ही कुछ निर्देश भी दूर बैठ कर स्पीकर के माध्यम से दिए जा सकते हैं।

पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के सामने ड्रोन का डेमो देते हुए
Headlines Today 24

Related posts

मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र शीतल सकोरा अभियान को बना रहे सफल

Headlines Today24

क्रिकेट में ग्वालियर-चंबल के लिए गौरव का क्षण, वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए हुआ भिण्ड के इस खिलाड़ी का चयन

Headlines Today24

बीस सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के सदस्य रहे रमेश चौधरी का निधन

Headlines Today24