26.4 C
Bhind
September 7, 2026
Headlines Today 24
देशभिण्डभोपालमध्यप्रदेशराजनीति

नेता प्रतिपक्ष का बड़ा आरोप- पुलिस की सहायता से टीकमगढ़ विधायक बना रहे प्रत्याशी पर फॉर्म वापसी का दबाव

परानिधेश भारद्वाज की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (Leader of Opposition) लहार विधायक डॉ गोविंद सिंह (Lahar MLA Dr. Govind Singh) ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में टीकमगढ़ भाजपा विधायक पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके द्वारा अपनी पत्नी को निर्विरोध निर्वाचित करवाने के लिए एकमात्र दूसरी महिला प्रत्याशी पर जमकर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने इसमें पुलिस पर भी आरोप लगाते हुए कहा है कि वह विधायक का साथ दे रही है और विधायक के साथ मिलकर चारों तरफ से महिला प्रत्याशी का घर घेर रखा है। उन्होंने मामले में टीकमगढ़ एसपी से तुरंत संज्ञान लेते हुए लोकतंत्र की रक्षा की मांग की है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने बुधवार को निज निवास पर पत्रकार वार्ता बुलाकर टीकमगढ़ से भाजपा बिधायक राहुल लोधी पर प्रजातंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि टीकमगढ़ के वार्ड नं 8 से जिला पंचायत सदस्य के लिए उन्होंने अपनी पत्नी का नामांकन भरवाया है और उनके खिलाफ एकमात्र महिला उम्मीदवार श्रीमती जमुनी बाई पत्नी पंखू अहिरवार ने अपना नामांकन फॉर्म दाखिल किया है और यह विधायक को रास नहीं आ रहा। क्योंकि वह अपनी पत्नी को निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य बनवाना चाहते हैं और इसीलिए लोकतंत्र की हत्या कर दूसरी महिला प्रत्याशी पर फॉर्म वापसी का दबाव बनाने के लिए उन्होंने खरगापुर थाना पुलिस को साथ में लेकर महिला प्रत्याशी के घर को घेर लिया है और उस पर जबरदस्त दबाव फॉर्म वापसी के लिए बनाया जा रहा है।
नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने इस मामले में टीकमगढ़ एसपी को पत्र लिखकर शीघ्र ही मामले में हस्तक्षेप करते हुए लोकतंत्र की रक्षा की मांग की है। डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि भाजपा एक प्रत्याशी पर अनाधिकृत दबाव बनाकर फोएम वापसी कर लोकतंत्र की हत्या करवाना चाह रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस भी लोकतंत्र की हत्या में उनका साथ दे रही है।

सुनिए क्या कह रहे हैं नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह..

नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह
Headlines Today 24

Related posts

गौरी सरोवर से मीट मंडी को हटाने के लिए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल

Headlines Today24

पुलिस ने अंधे कत्ल का 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश कर आरोपियों को किया गिरफ्तार

Headlines Today24

नशा मुक्त प्रदेश की मुहिम में उमा दीदी को कांग्रेस के इस विधायक ने दिया अपना समर्थन

Headlines Today24