29.9 C
Bhind
June 17, 2026
Headlines Today 24
Uncategorizedभोपालमध्यप्रदेश

पुरानी पेंशन बहाली के लिए 19 दिसम्बर को गांधी भवन भोपाल में होगी प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक

भोपाल। कर्मचारी जगत में पुरानी पेंशन बहाली का आंदोलन तेज होता जा रहा है। पिछले लंबे समय से हर ओर NPS प्राप्त कर्मचारी अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कमर कस रहे हैं। ऐसे में पुरानी पेंशन बहाली के राष्ट्रीय आंदोलन के बेनर तले प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन भोपाल में किया जा रहा है। NMOPS के संभागीय अध्यक्ष अवनीश श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 19 दिसम्बर को गांधी भवन में प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक होना निर्धारित किया गया है। जिसमें प्रांताध्यक्ष परमानंद डेहरिया सहित सभी सदस्य शामिल होकर आगामी प्रदेश स्तर के आंदोलन की रणनीति तय करेंगे ।

इस मीटिंग की जानकारी देते हुए भोपाल संभाग अध्यक्ष अवनीश श्रीवास्तव ने कहा कि पूरे देश में जिस भी राज्य में राज्य सरकारों ने पुरानी पैंशन पर गंभीरता दिखाई है, वह पुरानी पैंशन बहाली के राष्ट्रीय आंदोलन (NMOPS) के तत्वाधान में हुए आंदोलनों के ही दबाव की वजह से संभव हो पाया है। 21 नवम्बर को लखनऊ रैली के दबाव में माननीय योगी जी को उत्तरप्रदेश में कमेंटी गठित करनी पड़ी, वैसे ही हिमाचल प्रदेश की रैली ने भी वहाँ की सरकार की नींद उड़ा रखी है।

लेकिन खबरों की सच्चाई के पीछे जिस संगठन और नेतृत्व का हाथ है, उसे मध्यप्रदेश में प्रचारित नहीं किया जा रहा है। कारण साफ है कि पुरानी पैंशन की लड़ाई के लिए राजनैतिक रोटियाँ सेकने के लिए तमाम कर्मचारी संगठनों ने पुरानी पैंशन बहाली के लिए दुकानदारी का कारोबार कर अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं । जबकि जरूरी है सही नेतृत्व के साथ संयुक्त आंदोलन चलाने की। मध्यप्रदेश में सबसे पहले 2017 में पुरानी पैंशन बहाली के लिए अलख जगाने वाले साथियों में प्रांताध्यक्ष परमानंद डेहरिया ने जिस तरह शुरूआती संघर्ष किया है और आज तक संघर्षरत हैं उनको दरकिनार करके कोई भी आंदोलन सफल नहीं हो सकता। इसलिए सभी NPS प्राप्त कर्मचारी NMOPS के साथ जुड़े और अपने हक की लड़ाई में शामिल होने के लिए इस मीटिंग में अपनी उपस्थिति दर्ज करायें।

Headlines Today 24

Related posts

चुनाव से पहले प्रदेश के सभी धाम सरकारों के दर्शन पूजन करेंगे मुख्यमंत्री!

Headlines Today24

संगीतमय संध्या के द्वारा दी गई माधवराव सिंधिया को श्रद्धांजलि, ग्वालियर-चंबल अंचल के लोगों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि,

Headlines Today24

पटेल ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए जीवन का हर पल समर्पित किया – अतुल रमेश पाठक

Headlines Today24