26.2 C
Bhind
October 24, 2026
Headlines Today 24
ग्वालियरदेशभिण्डमध्यप्रदेश

भिण्ड में क्रैश हुआ एयरफोर्स का मिराज-2000, पायलट ने पैराशूट से कूदकर बचाई जान

 

भिण्ड जिले के देहात थाना क्षेत्र में सुबह 10 बजे के करीब एयरफोर्स का एक फाइटर प्लेन क्रैश हो गया। प्लेन के पायलट ने इजेक्ट होकर पैराशूट की सहायता से कूदकर अपनी जान बचाई। देहात थाना क्षेत्र के नुन्हाटा एवं बबेड़ी गांव के बीच खेतों में गिरा फाइटर प्लेन और पायलट। फ्लाइट लेफ्टिनेंट अभिलाष उड़ा रहे थे प्लेन को, जो पैराशूट की मदद से सुरक्षित खेतों में लैंड हो गए। अभिलाष अकेले ही उड़ा रहे थे प्लेन। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 

दुर्घटनाग्रस्त विमान से पैराशूट के माध्यम से सकुशल उतरे फ्लाइट लेफ्टिनेंट अभिलाष

सुबह 10 बजे के लगभग स्थानीय भाजपा नेता रक्षपाल सिंह गांव की तरफ जा रहे थे, जब वह बबेड़ी गांव के नजदीक पहुंचे तभी उन्हें तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। उन्होंने गाड़ी से उतरकर देखा तो पास में ही एक खेत से धुंआ निकल रहा था। उन्होंने पास जाकर देखा तो एक विमान क्रैश हुआ था। उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह को दी। रक्षपाल सिंह के मुताबिक नुन्हाटा एवं बबेड़ी गांव के खेतों में एयरफोर्स का एक फाइटर प्लेन क्रैश होकर दो टुकड़ों में बंट गया और मिट्टी में अंदर तक धंस गया। प्लेन का मलबा भी इधर उधर बिखर गया। जिससे बड़े क्षेत्रफल में फसल भी बर्बाद हुई है। हालांकि प्लेन के खेतों में क्रैश होने से किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। पायलट के पैराशूट से लैंड होने का वीडियो लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया।

Headlines Today 24

Related posts

भिण्ड का खिलाड़ी बना मध्यप्रदेश क्रिकेट टीम का कप्तान, जिले के तीन खिलाड़ी मध्यप्रदेश टीम में

Headlines Today24

नकल के दम पर कभी आगे रहने वाला जिला प्रदेश में पिछले पायदान पर, फिर भी तीन-तीन स्टूडेंट्स ने बनाई प्रदेश मेरिट में जगह

Headlines Today24

Ontdek de Wereld van bwin: Spelplezier en Weddenschappen