23.5 C
Bhind
July 25, 2026
Headlines Today 24
ग्वालियरदेशभिण्डमध्यप्रदेश

भिण्ड में क्रैश हुआ एयरफोर्स का मिराज-2000, पायलट ने पैराशूट से कूदकर बचाई जान

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=cIhVXi5v_T8[/embedyt]

एयर फोर्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्त प्लेन मिराज 2000 था। प्लेन को फ्लाइट लेफ्टिनेंट अभिलाष उड़ा रहे थे। लेफ्टिनेंट अभिलाष ने किसी भी स्थानीय अधिकारी से भी कुछ भी बात नहीं की। उन्होंने अपने आला अधिकारियों को सूचित किया और लगभग डेढ़ घंटे बाद एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर पायलट को लेने पहुंचा। दुर्घटनाग्रस्त प्लेन के आसपास देखने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई थी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को दूर किया और प्लेन के मलबे के आसपास सुरक्षा चक्र बनाया। एयर फोर्स के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। विमान के टुकड़े आसपास के क्षेत्र में कई जगह गिरे हैं। यहां तक बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सहसों गांव में भी विमान से गिरा कुछ मलवा देखा गया है।

अलग-अलग जगह मिल रहे हैं विमान के हिस्से

आपको बता दें कि इससे पहले भी लगभग 2 साल पूर्व 26 सितंबर 2019 को भिंड जिले के गोहद में मिग-21 क्रैश होने की घटना सामने आई थी, जिसमें भी दोनों पायलट सुरक्षित बच गए थे।
ग्वालियर एयर फोर्स स्टेशन से अक्सर फाइटर प्लेन रूटीन ट्रेनिंग पर उड़ान भरते हैं और कभी कभी वह दुर्घटनाग्रस्त भी हो जाते हैं। चूंकि ग्वालियर एयर फोर्स स्टेशन ग्वालियर-भिंड रोड पर भिण्ड की सीमा के नजदीक है, ऐसे में अधिकतर घटनाएं भिंड की सीमा में ही घटित होती हैं।

Headlines Today 24

Related posts

अब पोस्ट ऑफिस के जरिये मिलेगी विधिक सहायता, डाक कर्मियों को दिया जायेगा प्रशिक्षण

Headlines Today24

जब सरकार ने नहीं सुनी तो अब युवा मिलकर करेंगे महात्मा गांधी जयंती पर सड़क का निर्माण

Headlines Today24

भिंड मुनि श्री प्रतीक सागर महाराज के सानिध्य में निकली विशाल तिरंगा यात्रा

Headlines Today24