20.1 C
Bhind
October 25, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

भाजपा के सेवा और समर्पण अभियान के तहत 21 सितंबर को मेहगांव में लगाया जायेगा विकलांगता परीक्षण एवं कृत्रिम अंग रजिस्ट्रेशन शिविर

  • By- Pranidhesh Bhardwaj

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिवस को मनाया जा रहा है सेवा और समर्पण अभियान के रूप में

मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद भाजपा संध्या राय, नगरीय प्रशासन एवं आवास राज्यमंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया एवं अन्य भाजपा नेता करेंगे शिरकत ।

भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी के सेवा और समर्पण अभियान अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मोत्स्व पर किये जा रहे आयोजनों के अंतर्गत 21 सित्मबर 2021, मंगलवार को ग्वालियर रोड स्थित भाजपा नेता अशोक भारद्वाज के निवास मेहगांव पर दिव्यांगों का परीक्षण एवं कृत्रिम अंग वितरण हेतु रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी दिव्यांगों का परीक्षण एवं कृत्रिम अंग उपकरण सहायता शिविर आयोज समिति के जिला प्रभारी अशोक भारद्वाज ने दी। इस अवसर पर प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर, दिव्यांग सहायता शिविर आयोजन समिति के सहप्रभारी कमलसिंह भी उपस्थित रहे।

समाजसेवी भाजपा नेता भारद्वाज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए आगे बताया कि इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में अनु. जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, भाजपा सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या राय, प्रदेश उपाध्यक्ष चौ.मुकेशसिंह चतुर्वेदी, नगरीय प्रशासन एवं आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहेंगे। इसके अलावा जिलेभर के ऐसे दिव्यांगजन जिन्हें दिव्यांग का प्रमाण पत्र या दिव्यांगता के संदर्भ में यथा सहायता की आवश्यकता होगी, ऐसे दिव्यांगजन इस शिविर में सम्मिलित होंगे। शिविर में दिव्यांगता के संदर्भ में जानकारी रखने वाले वरिष्ठ चिकित्सकगण मौजूद रहेंगे। यह चिकित्सकगण शिविर में ही दिव्यांगता परीक्षण कर उनकी आईडी बनाई जाएगी और उन्हें जैसी भी आवश्यकता होगी वह उपलब्ध करवाएंगे या फिर चिन्हांकित कर निश्चित तारीख पर संबंधित दिव्यांग को वह सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जो दिव्यांगता परीक्षण बोर्ड जिला चिकित्सालय में प्रत्येक गुरूवार को बैठता है उस बोर्ड के अधिकारी भी इस शिविर में बोर्ड की तरह ही बैठेंगे और पात्र दिव्यांगजनों का परीक्षण कर उन्हें यथा सहायता उपलब्ध करवाएंगे। श्री भारद्वाज ने जिलेभर के सभी जरूरतमंद ऐसे दिव्यांगजनों से शिविर में पधारकर लाभ लेने की अपील की है जिनको अभी तक कहीं से कोई सहायता नहीं मिल सकी है। उन्होंने प्रेसवार्ता के माध्यम से सम्मानीय दिव्यांगजनों से निवेदन किया है कि वह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मोत्सव के अंतर्गत आयोजित इस दिव्यांग कल्याण कार्यक्रम का अधिकाधिक लाभ प्राप्त करें।

सेवा ही भाजपा की विचारधारा- अशोक भारद्वाज
कृत्रिम अंग उपकरण सहायता शिविर आयोजन समिति के जिला प्रभारी अशोक भारद्वाज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सेवा ही मूलमंत्र को लेकर गरीब, मजदूर, किसानों एवं दिव्यांगों के हित में कार्य करता है व अनेकों आपदाओं में भी वह जमीन पर रहकर लोगों की सेवा का काम करता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सर्व विकास समाज के लिए योजनायें बनाकर उन्हें आत्म निर्भर दिशा की ओर आगे बढ़ाने का कार्य किया है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=PfQxrHMLeAg[/embedyt]

भाजपा का मूल उद्देश्य जनसेवा और दिव्यांग सेवा-नाथूसिंह गुर्जर
इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर ने कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य जनसेवा और दिव्यांग सेवा ही है। राजनीति के माध्यम से जनसेवा करना ही हम सब का संकल्प और लक्ष्य है।

 

Headlines Today 24

Related posts

एमपी निकाय चुनाव करेगा 2023 विधानसभा चुनावों की तस्वीर तय- हेमंत कटारे

Headlines Today24

रिश्तेदार की अंकसूची पर अपनी पत्नी को शिक्षक बनवाने का दोषी शिक्षक नौकरी से बर्खास्त

Headlines Today24

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में तीन पहिया वाहन चालकों को थाना प्रभारी ने इस अंदाज में पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

Headlines Today24