19.1 C
Bhind
October 23, 2026
Headlines Today 24
मध्यप्रदेश

पुलिसकर्मियों के साथ ही उनके परिजन भी कर रहे हैं बाढ़ पीड़ितों की मदद, आईपीएस की बेटियों ने पेश की मिसाल

भिंड जिले में बहने वाली कई नदियों में आई भीषण बाढ़ त्रासदी के बाद तबाह हुए कई गांवों के लोगों को सहायता करने का दौर लगातार जारी है। आसपास के अन्य ग्रामीणों सहित तमाम समाजसेवी और नेता तो सहायता देने में लगे ही हैं। उनकी पीड़ा देखकर पुलिस परिवार के लोग भी आपस में पैसे इकट्ठे कर पीड़ितों की सहायता कर रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह अपने अमले के साथ पूरे तन मन धन से पीड़ितों की सहायता करने में लगे हैं, तो वहीं उनकी जुड़वा बेटियां भी इस काम में अपने पिता से पीछे नहीं हैं। वह भी पीड़ित लोगों के बीच पहुंचकर पीड़ित मानवता की सेवा करने में जी-जान से जुटी हुईं हैं।

बुधवार को महिला पुलिस कर्मियों के साथ पुलिस अधीक्षक की जुड़वा बेटियों नव्या एवं भव्या ने भी बाढ़ पीड़ित गांवों में पहुंचकर अपनी तरफ से पीड़ित लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। इस भीषण आपदा में महिलाओं में असुरक्षित मासिक धर्म से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए उन्हें सेनेटरी पैड भी अपने पैसों से खरीद कर बांटे।

आपको बता दें कि नव्या एवं भव्या आईपीएस मनोज कुमार सिंह की जुड़वा बेटियां हैं, जो समाज में जागरूकता फैलाने और समाज सेवा के कार्य में जमकर लगी रहती हैं। खासकर हमउम्र लोगों को आगे बढ़कर समाज एवं पीड़ित लोगों के लिए कुछ करने के लिए नव्या एवं भव्या ने अपनी छोटी सी उम्र में ही बड़ा काम करते हुए समाज में जागरूकता फैलाने वाली सीख देते हुए किताबें भी लिखी हैं। जो कई बड़े लेखकों द्वारा सराही गई हैं। बुधवार को भी वह बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंची और उन्होंने अपने द्वारा जमा किए गए पैसों से सेनेटरी पैड खरीद कर पीड़ित महिलाओं के बीच बांटे, ताकि वह बीमारियों से सुरक्षित रह सकें।

Headlines Today 24

Related posts

बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 7 जिलों के कलेक्टर बदले

Headlines Today24

Guida completa alla fortuna con Eurojackpot

भारतीय सैनिकों द्वारा चीनी सैनिकों की कुटाई का वीडियो हुआ वायरल! देखिये वायरल वीडियो…

Headlines Today24