20 C
Bhind
October 31, 2026
Headlines Today 24
मध्यप्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के उपलक्ष्य में डॉक्टरों को किया गया सम्मानित

भिण्ड। अंतर्राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस (International Doctors Day) के अवसर पर भिण्ड जिले के डॉक्टरों (Doctots) को समाजसेवी संस्था नवजीवन सहायतार्थ संगठन द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान कोरोना महामारी के दौरान जिला अस्पताल में अपनी सेवाएं देने वाले डॉक्टर्स को सम्मानित किया गया। ना केवल परमानेंट डॉक्टर्स बल्कि ऐसे डॉक्टर्स जिनकी सेवाएं केवल कोरोना संकट के दौरान ली गईं और उन्होंने भी इस महामारी की परवाह किये बिना तन मन से लोगों की सेवा अपेक्षा से कहीं अधिक बढ़कर अपनी सेवाएं दी, उनको भी सम्मानित करने का काम नवजीवन सहायतार्थ संगठन द्वारा किया गया। इस दौरान जिला सीएमएचओ डॉ अजीत मिश्रा के साथ ही डॉक्टर गुलाब सिंह किरार, डॉ राधेश्याम शर्मा, जिला कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस एवं जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह मंचासीन रहे। वहीं जन अभियान परिषद के जिला संयोजक शिव प्रताप सिंह भदौरिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार गणेश भारद्वाज द्वारा किया गया। इस दौरान सभी वक्ताओं ने डॉक्टर्स की जमकर तारीफ की। बतौर वक्ता मंचासीन डॉ गुपब सिंह किरार ने कहा कि डॉक्टरों का सम्मान होते देख वह अविभूत हैं। अभी तक डॉक्टरों को पिटते हुए और गालियां खाते हुए ही देखा है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि भिण्ड अब बदल रहा है। जहां कई जगह वैक्सीनेशन कराने को लेकर अशांति फैलने और भीड़भाड़ की सूचना मिल रही हैं वहीं भिण्ड के लोग शांतिपूर्ण तरीके से वैक्सीनेशन करा रहे हैं। अगर समय या स्लॉट खत्म भी हो जाता है तो लोग बिना कोई ऊधम किये चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में बदलाव हो रहे हैं। सभी को अपने कार्य क्षेत्र को अच्छे से अच्छा बनाने का प्रयत्न करना चाहिए। इस दौरान कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस, डॉ राधेश्याम शर्मा एवं सीएमएचओ डॉ अजीत मिश्रा ने भी संबोधित करते हुए कोरोना काल में डॉक्टरों द्वारा दिये गए योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन की परवाह किये बिना दूसरों का जीवन बचाने का कार्य किया है।

कार्यक्रम में नवजीवन सहायतार्थ संगठन की ओर से संस्थापिका नितेश जैन, अमित जैन, धीर सिंह कुशवाह, पिंकू ऋषीश्वर, मुदिता भारद्वाज, नम्रता जैन, अजीत जैन, स्नेहलता जैन मौजूद रहे।

 

Headlines Today 24

Related posts

Superbet: Ghidul Complet pentru Jucătorii din România

विश्व पर्यटन दिवस पर BTAA का भव्य आयोजन, पर्यटन उद्योग को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

Headlines Today24

भाजपा मंत्री को नोटशीट पर हुई निरीक्षकों की पोस्टिंग, कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव आयोग से शिकायत कर की हटाने की मांग

Headlines Today24