21.6 C
Bhind
October 24, 2026
Headlines Today 24
देशमध्यप्रदेशराजनीति

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने राज्य निर्वाचन आयोग को बताया ‘भाजपा का आनुषांगिक संगठन’

परानिधेश भारद्वाज

निवाड़ी में किसी प्रत्याशी के द्वारा मिठाई के डिब्बों के साथ 5-5 सौ रुपए के नोट बांटे जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मिठाई के डिब्बे में लड्डुओं के ऊपर पांच-पांच सौ रुपये के नोट रखे हुए हैं। जबकि पास ही में किसी प्रत्याशी के पर्चे भी रखे हुए हैं। इस वीडियो को ट्वीट करते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा ने भाजपा को तो आड़े हाथों लिया ही है, उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग पर भी तंज कसा है। उन्होंने अपने ट्वीट में राज्य चुनाव आयोग को ‘भाजपा का अनुषांगिक संगठन’ बताया है।

केके मिश्रा ने ट्वीट में लिखा है-

स्वीस बैंक से काला धन वापस लाने वाली विचारधारा 8 सालों में कालाधन तो नहीं ला सकी,उसके अनुचर प्रत्याशी निवाडी में मिठाई के साथ डब्बो में 5-5 सौ के नोट मतदाताओं के घरों में पहुंचा रहे हैं! BJP का अनुषांगिक संगठन “राज्य निर्वाचन आयोग” खामोश…..??

यह वीडियो असली है अथवा किसी के द्वारा इसे बनाकर वायरल किया जा रहा है यह जांच का विषय है। इसके असली नकली होने की भी पुष्टि हम नहीं करते। इस वीडियो के साथ कांग्रेस प्रवक्ता ने राज्य निर्वाचन आयोग पर सवाल खड़े किए हैं, ऐसे में यह वीडियो दिखाया जाना जरूरी है।

Headlines Today 24

Related posts

Analisi completa dell’esperienza su Unibet

नेता प्रतिपक्ष का बड़ा आरोप- पुलिस की सहायता से टीकमगढ़ विधायक बना रहे प्रत्याशी पर फॉर्म वापसी का दबाव

Headlines Today24

रिटायर्ड शिक्षक ने 2018 में किया था देहदान, मरणोपरांत परिजनों ने सौंपा मेडिकल कॉलेज को

Headlines Today24