26.3 C
Bhind
October 25, 2026
Headlines Today 24
धर्मभिण्ड

●भिंड शहर में 18 फरवरी को निकलेगी भव भव्य शिव बारात

भिंड पवन शर्मा

●डमरु दल के साथ अनेक झांकियां का होगा प्रदर्शन
●17 फरवरी को होगा लगून मंडप और महिला संगीत का कार्यक्रम
●2 क्विंटल कड़ी और चावल की प्रसादी का होगा श्रद्धालुओं को वितरण

भिंड. रविवार की शाम शहर के गौरी सरोवर तट पर स्थित काली माता मंदिर परिसर में शिव बारात आयोजन समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक 18 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन निकाली जाने वाली शिव बारात के आयोजन के सिलसिले में आहूत की गई थी। बैठक मैं मुख्य अतिथि के रूप में श्री गिरधारी मठ आश्रम चिलोंगा के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री अवधूत हरीनिवास महाराज एवं श्री कोसड़ माता मंदिर के महंत जी मौजूद रहे । महामंडलेश्वर अवधूत हरीनिवास महाराज ने उपस्थित सभी जनों से कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहर में भव्य शिव बारात एवं शिव विवाह समारोह का आयोजन पूरी दिव्यता के साथ किया जाएगा। यह आयोजन समाज के सभी वर्गों का है इसलिए इसमें सभी जन पूरे मनोयोग के साथ अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। आयोजन समिति के प्रमुख श्री श्याम नारायण बाजपेई ने बताया कि बारात में लगभग आधा दर्जन से ज्यादा बैंड, बग्घियां तथा अनेक धार्मिक सामाजिक झांकियों का भी प्रदर्शन होगा। पहली बार बारात में लगभग 20 लोगों का डमरु दल भी चलेगा । बारात गौरी सरोवर तट से शुरू होकर चंदू की तिवरिया हाउसिंग कॉलोनी होते हुए शास्त्री चौराहा से लश्कर रोड अस्पताल परेड चौराहा सदर बाजार गांधी मार्केट बजरिया बाजार किला रोड होते हुए श्री वनखंडेश्वर मंदिर पर पहुंचेगी। वहां से वन खंडेश्वर रोड से ही चलते हुए नयापुरा स्थित काली माता मंदिर के पास विराम लेगी जहां भगवान भोलेनाथ के विवाह उत्सव का आयोजन होगा ।
शिव बारात का शहर से गुजरने के दौरान जगह-जगह स्वागत सत्कार किया जाएगा। बैठक में उपस्थित कई लोगों ने बारात को भव्य दिव्य बनाने के लिए अनेक सुझाव दिए। इसके पहले 17 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे से महिला संगीत लगुन और मंडप के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। जो काली माता मंदिर के बाजू में पानी की टंकी के नीचे स्थित मैदान पर आयोजित होंगे। 17 फरवरी को दोपहर बीटीआई रोड से लगुन लेकर सैकड़ों शिवभक्त शहर के प्रमुख मार्गों का परिभ्रमण करते हुए काली माता मंदिर गौरी तट पर पहुंचेगे।

बैठक में समाजसेवी डॉ रमेश दुबे डॉ शिव कुमार राजोरिया श्याम नारायण बाजपेई अजय भदोरिया अनुराग शर्मा एडवोकेट पार्षद किशन सोनी व्यापारी संघ के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी समाजसेवी शिक्षक नितिन दीक्षित समाजसेवी संदीप मिश्रा राहुल तिवारी छुटने दीक्षित लटूरी पंडित शैलेंद्र अवस्थी मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कृष्णकांता तोमर स्नेह लता भदौरिया ममता मिश्रा समाजसेवी अर्पित मुदगल अरविंद सोनी लाला पाठक सहित कई लोग उपस्थित रहे बैठक के बाद काली माता मंदिर के महंत जी द्वारा उपस्थित सभी जनों का आभार व्यक्त किया गया।

Headlines Today 24

Related posts

सवाल पर भड़के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने कहा- मैं पूरी तरह से झूठा और फर्जी व्यक्ति, मुझ पर करवा दो एफआईआर

Headlines Today24

रिश्तेदार की अंकसूची पर अपनी पत्नी को शिक्षक बनवाने का दोषी शिक्षक नौकरी से बर्खास्त

Headlines Today24

यादव समाज के संभागीय युवा अध्यक्ष ने किया संतजनों का सम्मान

Headlines Today24