27.9 C
Bhind
April 12, 2026
Headlines Today 24
देश

सर्दी में जरूरतमंदों के मसीहा बन ऐसे कर रहे समाजसेवा

वर्तमान में सर्दियों का दौर चल रहा है और ऊपर से आसमानी आफत भी बरस रही है। ऐसे में गरीब लोगों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। इन्हीं गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए भगवान भेजता है समाजसेवियों को।

ऐसे ही एक समाजसेवी हैं अरुण सिंह चौहान जो अपने मामा मामी के साथ समाज सेवा में लगे रहते हैं। हाल ही में नव वर्ष के अवसर पर उन्होंने पीतांबरा पीठ दतिया में गरीबों को भंडारा करवाने के बाद उनको कंबल बांटे, तो वहीं भिंड जिले के दंदरौआ धाम में भी उन्होंने गरीब लोगों के बीच कंबल वितरित किए। इसके साथ ही मंशापूर्ण हनुमान मंदिर भिंड में भी उन्होंने कंबल वितरण का कार्य किया। इसके साथ ही आगामी 14 जनवरी को वह इटावा और उसके बाद फिर दिल्ली में कंबल वितरण का कार्य करेंगे।

आपको बता दें कि अरुण सिंह चौहान दिल्ली में स्थित चौहान ट्रेवल्स के मालिक हैं और वह हमेशा समाज सेवा में लगे रहते हैं। उनके मामा कमलेश सिंह भदौरिया और मामी मधु भदौरिया भी उनके इस कार्य में पूरे मनोयोग से सहयोग करते हैं। अरुण सिंह चौहान का कहना है कि व्यक्ति को जो मिलता है उसका कुछ प्रतिशत उसे गरीब जरूरतमंद लोगों के बीच अवश्य बांटना चाहिए। अरुण सिंह चौहान अपने आसपास के लोगों के लिए प्रेरणा भी बनते हैं।
उनके इस कार्य में उनके मित्र भी बखूबी सहयोग करते हैं जिनमें रिटायर्ड फौजी जयदीप सिंह राजावत, टीवी कलाकार अमित सिरोठिया, शिक्षक गगन शर्मा, ट्रांसपोर्टर राहुल यादव उर्फ भूरे आदि कई ऐसे नाम शामिल हैं जो उनका सहयोग हमेशा करते रहते हैं।

Headlines Today 24

Related posts

पटवारी भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भरी बारिश में बाइक रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

Headlines Today24

चुनावी घमासान – किसका होगा इम्तिहान? भिण्ड विधानसभा का जानिए पूरा समीकरण परानिधेश भारद्वाज के साथ

Headlines Today24

दिव्यांगों के लिए आयोजित किया गया कार्यक्रम, मंत्री से सहायता के इंतजार में कार्यकर्ताओं के पैरों के बीच फंसा दोनों पैरों से दिव्यांग, मायूस होकर लौटा वापस

Headlines Today24