27.9 C
Bhind
April 12, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

संगठित समाज ही गाँव विकास का आधार – संजीव नायक

लहार विधानसभा के आलमपुर क्षेत्र के ग्राम अरूसी में ग्राम चौपाल का आयोजन ग्रामीणों ने किया। चौपाल में गांव की छोटी छोटी समस्याओं एवं शराबबन्दी को लेकर उपस्थित सभी लोगों ने चर्चा की। चौपाल में बोलते हुए मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अवनीश बंसल ने कहा कि नशा नाश की जड़ है इससे सभी को दूर रहने की जरूरत है। सभी ग्रामीणों को नशे से दूर रहने की जरूरत है। उन्होंने अपराध में नशे की भूमिका का उल्लेख किया तथा नशे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की बात कही। चौपाल में विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता संजीव नायक एडवोकेट ने कहा कि सामाजिक समरसता ही हमारे गाँव व क्षेत्र का विकास करा सकती है। आज कल जो महापुरुषों के नाम पर, जाति के नाम पर जो माहौल को ख़राब किया जा रहा है वह देश विरोधियो का एक षड्यंत्र है इससे हमें बचना होगा, एक रहना होगा, हम सब एक हैं। संजीव नायक एडवोकेट ने कहा कि अब समय आ गया है सभी को आपसी बैर भूलकर गाँव विकास के बारे में बात करनी पड़ेगी। उन्होंने शराब के विषय में बोलते हुए कहा कि घरेलू हिंसा का मूल कारण शराब ही है। शराब के विरुद्ध युद्ध में आप सब की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शराब मुक्त गांव से ही शराबमुक्त समाज का निर्माण हो सकता है। उनका नशे के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।

नायब तहसीलदार आलमपुर अमित दुबे ने कहा कि सर्व समाज के सहयोग से ही नशा मुक्त समाज का निर्माण होगा। शराब के कारण ही अपराधों का जन्म होता है। गांव की छोटी छोटी समस्याओं का निदान चौपाल लगा कर किया जा सकता है। इस चौपाल को थाना प्रभारी आलमपुर केदार सिंह यादव ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि जातिगत द्वेष मिटाकर अपराध मुक्त शराब मुक्त गांव का निर्माण किया जाना चाहिए। उन्होंने नशे से दूर रहने का सभी से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा नाश करता है, नशे से दूर रहने के लिए संकल्प पर अडिग रहने की जरूरत है। चौपाल को पूर्व सरपंच शशिकांत पाठक एवं राजीव मुडोतिया एडवोकेट ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच मालती लालजीत शाक्य ने की। चौपाल में ग्राम वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

उपस्थित ग्रामवासियों में रामनरेश मिश्रा, अनिल कुमार उपाध्याय, विनोद कुमार महते, जनपद सदस्य रोहित पाराशर (युवा ब्रह्माण् समाज अध्यक्ष) , विकास राठौर (युवा राठौर समाज अध्यक्ष) ईशाक खान, मैथिलीशरण राजोरिया, बबलू पचौरी, दिनेश कुमार खमरिया, कमलेश कुमार राठौर, विपिन कुमार पाठक, महावीर पाठक, बृजेश कुमार राठौर, बाबूलाल राठौर, प्रबंध कुमार मुदगल, चंद्रशेखर चंदू, बाबा शिवम राजोरिया, राम बिहारी शाक्य, श्यामलाल शाक्य, उम्मेद खान, इसरार खान, सरदार खान, शौकीन खान, राम किशोर बघेल, पत्रकार मजीद खान, अब्दुल खान, काशीराम शाक्य, आज्ञाराम रजक, किशन लाल रजक, लोकेंद्र रजक, तिलक सिंह परिहार, कादर खान, बंटी प्रजापति, सुनील कुमार चिकवा, दिनेश कुमार प्रजापति, फौजी सुरेंद्र कुमार रजक, चेतराम शाक्य, राजेश शाक्य, अशोक कुमार शाक्य, प्रमोद रजक, संजय नागिल, मानसिंह शाक्य, आनन्द शाक्य एवं समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे। इस मौके पर ग्राम सुधार समिति भी बनाई गई।

Headlines Today 24

Related posts

मानवता की पाठशाला के सदस्यों ने छोटी दीपावली पर झुग्गी बस्ती में बांटे उपहार

Headlines Today24

कथित पटवारी भर्ती घोटाले सहित अन्य घोटालों को लेकर कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने की मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

Headlines Today24

2800 रूपए ग्रेड पे की मांग को लेकर पटवारियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Headlines Today24