23.3 C
Bhind
September 12, 2026
Headlines Today 24
खेलदेशमध्यप्रदेश

शाहरुख खान ने तैराकी में जीता कांस्य पदक

परानिधेश भारद्वाज

भिण्ड जिले से हर खेल गतिविधियों में खिलाड़ी निकलकर प्रदेश एवं राष्ट्रीय के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। हाल ही में 46वीं राज्य स्तरीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में भिंड से 4 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें शाहरुख खान ने तीसरा स्थान प्राप्त कर ब्रॉन्ज मैडल अपने नाम किया। जबकि जिले के सभी खिलाड़ी टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रहे। यह प्रतियोगिता 25 से 30 जून राजीव गांधी स्विमिंग पूल सलैया भोपाल में संपन्न हुई थी। जिसमें शाहरुख खान ने 200 मीटर बैकस्ट्रोक में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं शिखर दुबे पांचवें स्थान पर रहे, प्रशांत सिंह ने भी आठवां स्थान प्राप्त किया एवं अनिल मांझी भी चौथे एवं पांचवें नंबर पर रहे।
टीम के सभी खिलाड़ियों के लिए किशोरी स्पोर्ट्स क्लब संचालक राधे गोपाल यादव, डॉक्टर योगेंद्र यादव, कुलदीप सिंह राजावत, प्रमोद गुप्ता, राहुल मिश्रा, निश्चल यादव आदि ने बधाई दी हैं।

जीते हुए खिलाड़ी प्रमाणपत्रों के साथ

किशोरी स्पोर्ट्स क्लब के संचालक राधे गोपाल यादव ने कहा है कि भिण्ड में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार ऐसा कोई भी स्विमिंग पूल नहीं है जहां तैराकी के छात्रों को प्रशिक्षण दिया जा सके। इसके बावजूद यह खिलाड़ी संसाधनों के अभाव में भी मैडल ला रहे हैं यह भिण्ड के लिए गौरव की बात है। शाहरुख खान ने तीसरा स्थान प्राप्त कर भिंड के मान सम्मान को बढ़ाने का काम किया है।

Headlines Today 24

Related posts

Dlaczego warto wybrać Lemon Casino w 2024 roku

रिश्वतखोर रेवेन्यू इंस्पेक्टर (RI) 7 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Headlines Today24

सनातन पर हमला करने वाले अगर दूसरे धर्म पर ऐसा बोलते तो सर तन से जुदा हो जाते- गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा

Headlines Today24