19.1 C
Bhind
October 24, 2026
Headlines Today 24
देशभिण्डमध्यप्रदेश

राहुल गांधी की सदस्यता समाप्ति पर नेता प्रतिपक्ष ने बताया प्रजातंत्र का काला दिन

परानिधेश भारद्वाज,

केरल राज्य के वायनाड से सांसद कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि के मामले में कोर्ट द्वारा 2 साल की सजा सुनाए जाने के बाद उनकी संसद सदस्यता समाप्त कर दी गई। राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किये जाने पर मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने बयान दिया है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि मोदी सरकार प्रजातंत्र का गला घोंटना चाह रही है। राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करके मोदी ने प्रजातंत्र समाप्त करने की इबारत लिख दी है। उन्होंने कहा कि न्यायालय द्वारा भी राहुल गांधी को अपील करने के लिए 1 महीने का समय दिया गया था। लेकिन मोदी सरकार ना तो न्यायालय का सम्मान करती है और ना ही प्रजातंत्र का सम्मान करती है।

डॉ गोविंद सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा राहुल गांधी से मोदी सरकार इतनी भयभीत है कि वह हर हथकंडे अपना कर राहुल गांधी के नेतृत्व पर हमला करने की कोशिश कर रही है। ऐसे में वह और कांग्रेस पार्टी इसकी घोर निंदा करते हैं। यही नहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा कि आज का दिन प्रजातंत्र के लिए काला दिन होगा।

Headlines Today 24

Related posts

रात्रि में आवारा घूमने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने शुरू की रात्रि चेकिंग

Headlines Today24

खुद को सिंधिया समर्थक बताने वाले कथित भाजपा नेता हरवीर सिंह के घर पहुंची सीबीआई, शहर और गांव के घरों में पहुंची सीबीआई

Headlines Today24

Alles wat je moet weten over de speelervaring bij lalabet