22.1 C
Bhind
September 7, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

राष्ट्रीय सेवा योजना ने धूमधाम के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना ने प्रभात फेरी निकाल कर मैराथन में लिया भाग
सीईओ जिला पंचायत जे के जैन ने दिखाई हरी झंडी

भिण्ड। मध्यप्रदेश के 66 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार 1 नवंबर को प्रातः 8 बजे एक्सीलेंस स्कूल क्रमांक 1 से इंदिरा गांधी चौराहे तक स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा भव्य रैली निकाली गई। रैली में लगभग 1000 छात्रों ने सहभागिता की। प्रभात फेरी रैली को हरी झंडी सीईओ जिला पंचायत जे के जैन ने दिखाई।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एच बी एस तोमर, प्राचार्य एक्सीलेंस पी एस चौहान, प्राचार्य क्रमांक 2 व्ही पी पाण्डेय, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद शिव प्रताप सिंह भदौरिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी जीवन सिंह जादौन, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र आशुतोष साहू, खंड शिक्षा अधिकारी उमेश सिंह भदौरिया, स्काउट जिला संगठक अतिबल सिंह, एनएसएस कार्यक्रम आधिकारी धीरज सिंह गुर्जर, एनसीसी अधिकारी उपेंद्र सिंह भदौरिया, व्याख्याता जे एन पाठक, आर बी शर्मा, सतेन्द्र भदौरिया, पीटीआई आनंद दुबे, बृजेश शर्मा, सुरेंद्र बघेल, अवध खेमरिया सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।प्रभात फेरी में उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1, उच्च माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, किशोरी पब्लिक स्कूल भिण्ड के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना(एनएसएस), एनसीसी, स्काउट गाइड, नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर्स सहित 1000 बच्चों ने भाग लिया।


इस अवसर पर सीईओ ने कहा कि आज स्थापना दिवस पर सभी कार्यक्रम आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए जन भागीदारी अभियान की थीम पर आयोजित होंगे। शाम को निराला रंग बिहार में सांस्कृतिक कार्यक्रम गायन, वादन,नृत्य आदि की रंगारंग प्रस्तुतियां हुई तथा राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया।
इस अवसर पर सिटी कोतवाली इंदिरा गांधी चौराहे से राजीव गांधी खेल स्टेडियम तक युवाओं के लिए मैराथन का आयोजन भी किया गया।

Headlines Today 24

Related posts

भाजपा के सेवा और समर्पण अभियान के तहत 21 सितंबर को मेहगांव में लगाया जायेगा विकलांगता परीक्षण एवं कृत्रिम अंग रजिस्ट्रेशन शिविर

Headlines Today24

पाठक को लहार एवं प्रिंस को बनाया गया युवा मोर्चा का सेंवढ़ा विधानसभा प्रभारी

Headlines Today24

भाजपा कर रही लोगों को गुमराह- शांति कुशवाह

Headlines Today24