36.3 C
Bhind
June 7, 2026
Headlines Today 24
मध्यप्रदेश

यहां पुलिस ने पुलिस पर ही बरसाए पत्थर, छोड़े आंसू गैस के गोले

खरगोन में रविवार को स्थानीय डीआरपी लाईन में पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में बलवा से निपटने के लिए मॉकड्रिल का आयोजन किया। पिछले दिनों रामनवमी के जुलूस पर हुए पथराव आगजनी और हिंसा के साथ ही आगामी पंचायत और निकाय चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने दंगे से निपटने का अभ्यास किया।

इस दौरान हर आकस्मिक चुनौती से निपटने को लेकर पुलिस ने रिहर्सल भी की। खास बात यह थी की बलवा ड्रिल प्रैक्टिस के दौरान बलवाई और दंगाई खूद पुलिसकर्मी बने। इस दौरान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी के बीच पुलिस ने हर चुनौतियों का सामना करने की रिहर्सल की। इस रिहर्सल में एसपी धर्मवीर सिंह यादव, एएसपी ग्रामीण जितेन्द्र सिंह पंवार और शहर मनीष खत्री सहित करीब 200 पुलिस कर्मी और अधिकारी शामिल हुए।

बलवा मॉकड्रिल के दौरान एसपी धर्मवीर सिंह ने फ़ोर्स को बताया कि उपद्रव की स्थिति में उसको कैसे काबू करना है। इस मॉकड्रिल में पथराव से लेकर हर तरह की परिस्थितियों का सामना करने के लिए आज अभ्यास किया गया।

बल को सिखाया गया कि बॉडीगॉर्ड, हेलमेट, एलबोगॉर्ड, शील्ड, केन, लाठी, टियर-स्मोक गैस, रायफल आदि का प्रयोग कर कानून और व्यवस्था को कैसे संभाला जाए। पुलिसकर्मियों को बल्व से निपटने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बलवे के दौरान पुलिसकर्मियों को किस किस तरह की सावधानियों को ध्यान में रखते हुए अपने अधिकारों का सही इस्तेमाल करते हुए दंगे अथवा उपद्रव को काबू करने है इसकी भी जानकारी दी गई। इस संबंध के पुलिस कप्तान द्वारा खुद ही फ़ोर्स को समझाया गया।

Headlines Today 24

Related posts

बरेली लड़की को भगा कर ले जाने बाला आरोपी गिरफ्तार

Headlines Today24

भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद को पुलिस-प्रशासन ने रात को जबरन हटाया

Headlines Today24

Jak przebiega w Total Casino logowanie do platformy