24.3 C
Bhind
November 4, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री की गाड़ी हुई भीषण दुर्घटना का शिकार, गाड़ी बुरी तरह डैमेज, ट्रैक्टर भी दो हिस्सों में बंटा, मंत्री का अस्पताल में चल रहा इलाज

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड- मध्य प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री ओ पी एस भदौरिया एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मंत्री ओ पी एस भदौरिया की गाड़ी एनएच 719 पर मालनपुर में कैडबरी मोंडलेज फैक्ट्री के सामने एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी का ड्राइवर की ओर का हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया वहीं ट्रैक्टर भी दो टुकड़ों में विभाजित हो गया। गनीमत यह रही कि मंत्री को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई।

हालांकि उनके सिर में चोट लगी है जिसका ग्वालियर के बिरला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। साथ ही उनके सुरक्षाकर्मी एवं एक अन्य व्यक्ति भी दुर्घटना में घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही मालनपुर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह मावई मौके पर पहुंच गए और तुरंत मंत्री महोदय को ग्वालियर के बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल मंत्री खतरे से बाहर हैं और बोलचाल भी रहे हैं। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

Headlines Today 24

Related posts

पुलिस ने अंधे कत्ल का 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश कर आरोपियों को किया गिरफ्तार

Headlines Today24

भिंड में खेलों की अलख जमाने वाला यह शख्स पंचतत्व में विलीन

Headlines Today24

यहां पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा, देखिए ड्रोन वीडियो

Headlines Today24