31.5 C
Bhind
October 8, 2026
Headlines Today 24
ग्वालियरदेशमध्यप्रदेश

मतदान हमारा हक, दायित्व एवं अधिकार है, अपने मत का प्रयोग अवश्य करें- सिंधिया

*परानिधेश भारद्वाज*

मध्य प्रदेश में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में अपने गृह क्षेत्र ग्वालियर में अपने वोट की आहुति देने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर पहुंचे और उन्होंने मतदान किया। ज्योतिरादित्य सिंधिया एयरपोर्ट से सीधे AMI शिशु मंदिर मतदान केंद्र पहुंचे। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया के सुपुत्र महाआर्यमन सिंधिया भी साथ मे मौजूद रहे और उन्होंने भी अपने पिता के साथ मत का प्रयोग किया।

अपने पिता के साथ मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे महा आर्यमन सिंधिया

मतदान करने के बाद सिंधिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि पूर्ण बहुमत के साथ ग्वालियर में बीजेपी जीत रही है। जनता का प्रेम, आशीर्वाद और विश्वास जीत रहा है। इसके साथ ही उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि मतदान हमारा हक भी है, दायित्व और अधिकार भी है। घर से निकलकर वोट डालने के लिए जरूर जाएं।

वहीं दिग्विजय सिंह द्वारा सत्ता परिवर्तन के समय महाराष्ट्र की तरह एमपी में भी सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाये जाने के बयान को लेकर सिंधिया ने कहा प्रजातंत्र में सभी का स्वागत है और दिग्विजय सिंह का मैंने हमेशा मान सम्मान किया है।

सुनिए मतदान का प्रयोग करने के बाद क्या कहा केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने-

अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद मीडिया को बयान देते केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
Headlines Today 24

Related posts

Ontdek de Wereld van bwin: Spelplezier en Weddenschappen

An Overview of the bwin Gaming Experience

ग्वालियर-चंबल संभाग में आगामी 24 घंटों में अति भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी नदियों के आसपास के गांव के लोग रहें सतर्क

Headlines Today24