30 C
Bhind
July 19, 2026
Headlines Today 24
धर्मभिण्ड

भगवान शिव की हुई हल्दी प्रथा, शिवरात्रि के दिन धूमधाम से निकलेगी भगवान भोले की बारात

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। महाशिवरात्रि भगवान शंकर के विवाह का दिन है। इस दिन को भगवान भोलेनाथ वनखंडेश्वर महाराज की नगरी भिंड में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यहां पर विराजमान कई सौ साल पुराने भगवान वनखंडेश्वर महाराज की बड़े ही धूमधाम से शिवरात्रि के दिन बारात निकाली जाती है, जिसमें पूरा शहर उमड़ पड़ता है। बारात भी कोई छोटी मोटी नहीं बल्कि आम बारातों से कई गुना बढ़ी भव्य बारात यहां भगवान वनखंडेश्वर महाराज की निकाली जाती है।

लेकिन शादी से पहले कुछ रस्में भी निभानी होती हैं। ऐसी ही रस्म है हल्दी की रस्म। शादी से एक दिन पहले भिंड में भगवान वनखंडेश्वर महाराज की हल्दी रस्म निभाई गई, जिसमें भगवान को विभिन्न प्रकार की वस्तुएं, फल, मेवा आदि भेंट किए गए। इस रस्म के बाद अब भगवान भोलेनाथ अपनी बारात निकालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भगवान भोलेनाथ की बारात लाल बत्ती से सुसज्जित डोली में निकाली जाती है।

भले ही नेताओं मंत्रियों के बीच लाल बत्ती का प्रचलन बंद कर दिया गया हो, लेकिन भगवान भोलेनाथ की बारात तो लाल बत्ती से सुसज्जित डोली में सवार होकर ही निकलती है और इसका साक्षी बनता है पूरा शहर। भाजपा नेता रमेश दुबे के नेतृत्व में कई अन्य नेताओं, साधुओं और समाजसेवियों के सहयोग से पिछले कई वर्षों से अनवरत रूप से शिव बारात बड़ी ही धूमधाम से निकाली जा रही है।

Headlines Today 24

Related posts

इन सरकार की शरण में पहुंचे यह सरकार, यहां के मुख्यमंत्री ने पत्नी सहित की पूजा अर्चना, लोगों का कहना- कर्नाटक जैसी हार से बचने कर रहे मुख्यमंत्री पूजा-अर्चना

Headlines Today24

मलेरिया दिवस पर स्कूली बच्चों ने डेंगू – मलेरिया मुक्त बनाने का लिया संकल्प

Headlines Today24

परशुराम सेना ने पत्रकार पर एफआईआर के विरोध में आंदोलन करने की दी चेतावनी

Headlines Today24