23.3 C
Bhind
September 12, 2026
Headlines Today 24
भोपालमध्यप्रदेश

ब्राह्मणों को लेकर लिखी गई किताब पर भाजपा नेता ने किया आईएएस का सम्मान

परानिधेश भारद्वाज,

मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस नियाज अहमद खान द्वारा हाल ही में लिखी गई एक किताब प्रकाशन से पहले ही सुर्खियों में आ गई है। आईएएस नियाज अहमद खान ने इस किताब के जरिए ब्राह्मणों की स्थिति पर प्रकाश डाला है और ब्राह्मणों को महान बताया है। उन्होंने अपनी किताब का शीर्षक भी ‘THE GREAT BRAHMIN’ ‘महान ब्राह्मण’ रखा है।

आईएएस नियाज अहमद खान द्वारा लिखी गई इस किताब को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के संभागीय अध्यक्ष हृदेश शर्मा ने आईएएस नियाज अहमद खान का सम्मान किया है। उन्होंने आईएएस नियाज अहमद खान को गुलदस्ता भेंट कर और मिठाई खिलाकर उनका सम्मान किया। हृदेश शर्मा ने कहा है कि ब्राह्मणों की समाज में जो स्थिति है और उन्होंने जो योगदान दिया है उसको लेकर आईएएस नियाज अहमद खान द्वारा लिखी गई किताब ब्राह्मणों को जागृत करने का काम करेगी। उन्होंने सभी लोगों से खासकर ब्राह्मण बंधुओं से आईएएस नियाज अहमद खान की इस किताब को पढ़ने का आग्रह किया है।

Headlines Today 24

Related posts

केंद्र एवं राज्य सरकार की विकास जन कल्याण योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए कार्य करें जन प्रतिनिधि: कमला देवी शर्मा

Headlines Today24

बैनर में विशिष्ट अतिथि के पदनाम में लिखा था ‘भतीजे राज्यमंत्री’, कांग्रेस ने भाजपा पर उठाए सवाल

Headlines Today24

ध्यानेन्द्र सिंह ‘डिम्पल’ चौहान बने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

Headlines Today24