34.5 C
Bhind
June 16, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

बीस सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के सदस्य रहे रमेश चौधरी का निधन

भिण्ड। गोहद विधानसभा के छरेंटा गांव निवासी वरिष्ठ पत्रकार अभय शर्मा के ताऊ कांग्रेस नेता रमेश चौधरी का गुरुवार को सुबह निधन हो गया। उनकी उम्र लगभग 70 वर्ष थी। उनका अंतिम संस्कार पैतिृक ग्राम छरैंटा में किया गया। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र राघवेन्द्र चौधरी ने दी। वे अपने पीछे दो पुत्र राघवेन्द्र एवं राजीव शर्मा सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।

रमेश चौधरी के निधन से छरेंटा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। लोगों का कहना है कि गांव ने एक शख्सियत को खो दिया है जो हमेशा उनके क्षेत्र के विकास के बारे में सोचते थे।
बता दें कि स्व. रमेश चौधरी शासन की बीस सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के सदस्य भी रहे हैं। उनके निधन पर राजनेताओं, समाजसेवियों, पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने शोक व्यक्त किया है।

Headlines Today 24

Related posts

प्रियंका गांधी की रेली से भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू होगी- हेमंत कटारे

Headlines Today24

भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिवारी के नगर आगमन पर किया स्वागत

Headlines Today24

मूंगफली का फड़ लगाने पर दबंगों ने युवक की लाठी डंडों से की मारपीट, वीडियो वायरल

Headlines Today24