25.2 C
Bhind
February 11, 2026
Headlines Today 24
रायसेन

बरेली रक्तदान शिविर में पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह

कोविड-19 वैश्विक महामारी संक्रमण काल में लगे लाक डाउन के दौरान रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों की सहायता के लिए भाजपा किसान मोर्चा द्वारा रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाकर रक्त संग्रह किया। सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत बढ़-चढ़कर अपना योगदान देने वाले भाजपा किसान मोर्चा ने अस्पतालों में इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए रक्त की रिक्तता की पूर्ति को दृष्टिगत रखते हुए । दिनाकं 29 मई 2021 को प्रत्येक जिले में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया । जिसमें कार्यकर्ताओं के साथ किसान साथियों ने बढ चढ कर हिस्सा लिया है । रक्तदान शिविर की व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक जिले में प्रदेश द्वारा प्रभारी नियुक्त किए गए ।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरेली में आयोजित रक्तदान शिविर में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह का कुशल मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक रामकिशन पटेल की उपस्थिति में भगवान बलराम का पूजन कर प्रारंभ किया गया ।
रेड क्रॉस सोसाइटी के चिकित्सकों की टीम की देखरेख में रक्तदान शिविर का हुआ सफल आयोजन हुआ जिसमें राहुल पटेल रितेश जैन दीपेश पटेल ललित कहार शुभम बडोरिया संतोष धाकड़ राजेंश धाकड़ मनोज धाकड़ सागर पटैल सुनील धाकड संतोष पटेल डॉ. राधेश्याम धाकड़ दुर्गेश पटैल दीप ठाकुर राजेश धाकड डी डी धाकड आदि किसानों द्वारा उत्साह पूर्वक रक्त दान किया गया।कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के आह्वान पर “ सेवा ही संगठन ” अभियान के तहत भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा आज प्रदेश के सभी जिलों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया रहा है । जिसमें आज रक्तदान के लिए आये समस्त अन्नदाताओं का भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मध्य प्रदेश की ओर से हृदय से साधुवाद । आज कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानीय पूर्व विधायक जी सहित समस्त वरिष्ठ जनों एवं कार्यकर्ताओं को सादर आभार ।रक्तदान शिविर में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मा. चौधरी दर्शन सिंह जी पूर्व विधायक श्री रामकिशन पटेल जी, श्री विनोद जी साहू, श्री जोधाराम जी ठाकुर, श्री शंकर सिंह पटेल माता वाले, श्री मोरब सिंह ठाकुर(मंडल अध्यक्ष) श्री जगदीश ठाकुर, श्री अभिषेक रघुवंशी श्री रीतेश जैन श्री पवन रघुवंशीश्री राहुल पटैल श्री व्योम चौधरी सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही

Headlines Today 24

Related posts

बरेली में किसान के 2 लाख रुपये हुए चोरी

Headlines Today24

पत्नी के थे युवक से अवैध संबंध, पति ने उठाया खौफनाक कदम

Headlines Today24

रायसेन जिला स्तरीय क्राईसिस मैनेजमेंट कमेटी बैठक

Headlines Today24