25.5 C
Bhind
July 24, 2026
Headlines Today 24
क्राइमभिण्ड

फलदान कार्यक्रम में हर्ष फायर में गोली लगने से जीजा घायल

परानिधेश भारद्वाज,

भिंड के सुरपुरा थाना क्षेत्र में स्थित बगिया का पुरा कोषण गांव में फलदान कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायर किये जाने से साले की शादी में शामिल होने आया जीजा गोली लगने से घायल हो गया। घायल जीजा को उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। सुरपुरा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

दरअसल रौन थाना क्षेत्र के मढ़ी जैतपुरा गांव का रहने वाला प्रभात सिंह पुत्र अशोक सिंह राजावत बगिया का पुरा कोषण में स्थित ससुराल में साले शिवम सिंह भदोरिया के लगुन फलदान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया हुआ था।

फलदान कार्यक्रम के दौरान किसी व्यक्ति द्वारा हर्ष फायर किया गया, जिसके छर्रे प्रभात की पिंडली में जा लगी। गोली लगने की घटना के बाद फलदान उत्सव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल प्रभात को स्थानीय लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस ने कार्यक्रम के दौरान वीडियोग्राफी के फुटेज भी खंगाले हैं। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Headlines Today 24

Related posts

बाढ़ की स्थिति में आपदा से प्रभावित ग्रामवासियों के लिये की यह बड़ी मांग

Headlines Today24

हिंसा फैला रहे युवाओं को यहां के युवाओं से लेनी चाहिए सीख

Headlines Today24

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Headlines Today24