22.1 C
Bhind
September 7, 2026
Headlines Today 24
क्राइमभिण्डमध्यप्रदेश

पुलिस ने दो हथियार तस्करों को दबोचकर जब्त किए 6 अवैध हथियार

  • परानिधेश भारद्वाज

भिण्ड जिले की क्राइम ब्रांच एवं अमायन थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए हथियारों की खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा दो हथियार तस्करों से 6 देसी कट्टे एवं 315 बोर के 5 जिंदा राउंड बरामद किए गए हैं। दोनों हथियार तस्कर जिले के गोरमी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जिन्हें पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

दरअसल पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे हथियार विरोधी अभियान के तहत क्राइम ब्रांच प्रभारी सब इंस्पेक्टर शिव प्रताप सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति अवैध हथियारों की तस्करी कर रहे हैं और अमायन थाना क्षेत्र में मौजूद हैं। जिसके बाद क्राइम ब्रांच प्रभारी शिव प्रताप सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों को बता कर अमायन थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह यादव को सूचित किया। दीपेंद्र सिंह यादव ने अपनी टीम एवं क्राइम टीम के साथ आंतों गांव के राम जानकी मंदिर के पास घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को उन्होंने पकड़ा। जिनके कब्जे से 6 देसी कट्टे और 315 बोर के पांच जिंदा राउंड बरामद हुए हैं। पकड़े गए लोगों में रामगोपाल उर्फ गुटई पुत्र हरगोविंद सखवार एवं कृपाल पुत्र दयाराम नरवरिया शामिल है। दोनों ही गोरमी थाना क्षेत्र के हीरापुरा के रहने वाले हैं।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि वह यह हथियार गोरमी के हीरापुरा गांव निवासी पार्थ नरवरिया से लेकर आते हैं। इससे पहले पार्थ नरवरिया को गोहद चौराहा थाना पुलिस द्वारा 12 बोर की दो पिस्टल, 315 बोर के दो कट्टों एवं 550 राउंड के साथ गिरफ्तार किया गया था। पार्थ पर पहले भी हथियार तस्करी के मामले दर्ज हैं। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अमायन दीपेंद्र यादव, क्राइम ब्रांच प्रभारी शिव प्रताप सिंह, उप निरीक्षक विवेक प्रभात, एएसआई सत्यवीर सिंह, एएसआई शहजाद खान, प्रधान आरक्षक सतेंद्र यादव, प्रमोद पाराशर, राहुल यादव, राघवेंद्र गुर्जर, महेश एवं हरपाल की सराहनीय भूमिका रही।

Headlines Today 24

Related posts

बैनर में विशिष्ट अतिथि के पदनाम में लिखा था ‘भतीजे राज्यमंत्री’, कांग्रेस ने भाजपा पर उठाए सवाल

Headlines Today24

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ऊमरी थाना एवं अकोड़ा चौकी पर हुआ तिरंगा रैली का आयोजन

Headlines Today24

धूमधाम से मनाया गया पूर्व मंत्री के सुपुत्र भरत चतुर्वेदी का जन्मदिन

Headlines Today24