36.6 C
Bhind
April 20, 2026
Headlines Today 24
दतिया

पीएम नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाएं महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान कर रही हैं – सरोज जोशी

पवन शर्मा

महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 3 साल बेमिसाल के तहत सेवड़ा मंडल बैठक संपन्न हुई

दतिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया के निर्देशन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 3 साल बेमिसाल की उपलब्धियों के साथ दतिया जिले के सेवड़ा मंडल की बैठक आयोजित की गई। और महिलाओं को सरकार की महिला जन हितैषी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें सरकार की जन हितेषी योजना जैसे कि उज्ज्वला योजना स्वच्छ भारत के तहत घर-घर शौचालय योजना लाड़ली लक्ष्मी योजना वृद्धावस्था पेंशन योजना विधवा पेंशन योजना जन धन योजना मुख्यमंत्री कन्यादान योजना जैसी सरकार की उपलब्धियों के बारे में समझाया गया वही मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सरोज जोशी का पुष्पगुच्छ देकर उनका सम्मान किया गया।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दतिया जिले की प्रभारी श्रीमती सरोज जोशी ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंतोदय की विचारधारा के साथ 3 वर्ष की उपलब्धियों को अंतिम छोर तक की मातृशक्ति तक पहुंचा कर उन्हें आत्मनिर्भर विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है महिलाएं का पूर्व सम्मान भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मिला। उन्होंने कहा की 25 मार्च से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की शुरुआत हो चुकी है यह हमारे प्रदेश को महिला सशक्तिकरण के साथ मजबूती प्रदान करेंगी और उनके खाते में ₹1000 की राशि भी शीघ्र जून के महीने में खाते में डाल दी जाएगी। हमारी सरकार महिला हितेषी सरकार है।

श्रीमती जोशी ने कहां की महिलाओं के लिए जो योजना है आज हम उनकी जानकारी आपको बता रहे हैं जिससे आप उस का लाभ उठाएं आप इन योजना का लाभ आसानी से ले सकते हैं । उन्होंने योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला, योजना सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, फ्री सिलाई मशीन , मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री विवाह कन्यादान योजना, का लाभ आप उठा कर लाभ ले। और महिलाओं को भी इन योजनाओं के प्रति जागृत करें।

महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दतिया जिले की प्रभारी श्रीमती जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 3 वर्ष कि अपनी विशेष उपलब्धियों के साथ गरीब कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक महिला तक पहुंचा कर विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है।


सेवड़ा मंडल की बैठक वार्ड क्रमांक 1 , मैं पूजा बाथम के निवास पर संपन्न हुई ।जिसमें वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद रंजना सोनू शर्मा पूजा शर्मा मंडल अध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवधेश सिंह गुर्जर विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन थी। हितग्राही सम्मेलन में सरकार की योजनाओं से लाभ ले रही सम्मेलन में आरती बाथम, अमलेश बाथम, रानी बाथम, आरती कुशवाहा, मिथिला, रजनी बाथम, रामकली कुशवाह, मुन्नी बाथम विनीता बाथम मरखाना बाथम सीमा बाथम, चंदा बाथम, भूरी बाई, वैजयंती, भारती, इंदु बाथम, देवकी बाथम, सुमित्रा बाथम, बेटी बाई, अनीता बाथम, जीतू बाथम, मातृशक्ति भारी संख्या में मौजूद रहे और कार्यक्रम को प्रभावी बनाया।

Headlines Today 24

Related posts

काँग्रेस के पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक पहुंचे पंडोखर धाम, भक्त के पर्चे के जरिये पूर्व विधायक को मिला यह आशीर्वाद

Headlines Today24

अतुल बने तिरंगा यात्रा के दतिया जिला प्रभारी

Headlines Today24

स्पाइसजेट की कई नई उड़ानें शुरू, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया औपचारिक उदघाटन

Headlines Today24