26.7 C
Bhind
August 2, 2026
Headlines Today 24
मध्यप्रदेश

नगरीय निकाय दूसरे चरण की मतगणना आज

मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनावों के दूसरे चरण की मतगणना आज हो रही है। वैसे तो यह मतगणना अट्ठारह जुलाई को होनी थी लेकिन उस दिन राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए होने वाली वोटिंग के चलते इसको 2 दिन बढ़ाकर 20 जुलाई कर दिया गया।

भिंड जिले में भी आठ नगरीय निकायों की मतगणना आज हो रही है। जिनमें भिंड एवं गोहद नगर पालिका के साथ ही मेहगांव, गोरमी, मालनपुर, मौ, फूप एवं अकोड़ा नगर पंचायत की मतगणना होगी। जिनमें कुल मिलाकर 147 वार्डों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

पहले चरण में 5 निकायों के परिणाम भिंड जिले में आए। जिनमें पांचों पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया। हालांकि वह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह का ही क्षेत्र था। ऐसे में अब आगामी नगरीय निकाय चुनावों के परिणाम बेहद महत्वपूर्ण रहेंगे और यह आगामी विधानसभा चुनावों की रूपरेखा भी तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

हारने वाली पार्टी को आत्ममंथन करना पड़ेगा तो वहीं जीतने वाली पार्टी भी इससे आगे कुछ और अच्छा करने की जुगत में रहेगी। भिण्ड से नगरीय निकाय परिणामों के लिए लगातार बने रहिए हमारे साथ।

Headlines Today 24

Related posts

इस विधायक ने एक हाथ से गिरा दिया कंक्रीट पिलर, देखिये वीडियो

Headlines Today24

जिले के 5 विधानसभा क्षेत्रों में निकलेगा होलकर का चल समारोह- रामशेष बघेल

Headlines Today24

Przegląd oferty platformy Mostbet dla polskich graczy