26.2 C
Bhind
October 24, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

चौकी झांकरी थाना मौ पुलिस ने शासकीय स्कूल झांकरी पर चलाया हेलमेट, नशा मुक्ति तथा सायबर जागरूकता अभियान

भिण्ड। चौकी झांकरी थाना मौ पुलिस द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय झांकरी में स्कूल के बच्चों को हेलमेट अभियान, नशामुक्ति अभियान तथा सायबर जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया गया। प्रभारी झांकरी उपनिरीक्षक अजय सिंह यादव, सहायक उपनिरीक्षक विनोद सिंह द्वारा स्कूल के बच्चों को बताया गया कि बिना हेलमेट के वाहन न चलाये तथा नशे से दूर रहें। इससे सामाजिक प्रतिष्ठा के साथ-साथ आर्थिक हानि भी होती है। ट्रैफिक नियमों का पालन करे, सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें और न ही अनजान व्यक्ति से विडियो कॉल पर बात करे। यदि कोई सायबर संबंधी शिकायत होती है तो हेल्पलाईन नम्बर 1930 पर कॉल कर शिकायत कर सकते हैं।

नशा मुक्ति अभियान, हेलमेट लगा कर वाहन चलाने सम्बन्धी अभियान, तथा सायबर जागरूकता सम्बन्धी अभियान में पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे तथा एसडीओपी गोहद सौरव कुमार के निर्देशन में चौकी प्रभारी झांकरी उपनिरीक्षक अजय यादव द्वारा झांकरी थाना मौ के स्कूलों, व व्यवसायिक संस्थानों में जा-जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

Headlines Today 24

Related posts

जिला जेल का बड़ा हिस्सा गिरा, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, देखिये कैसे मलबे में दबने के बावजूद बाल-बाल बचे कैदी

Headlines Today24

बसपा प्रत्याशी सहित कई निर्दलियों ने दिया सुनीता-सुनील कांकर को समर्थन

Headlines Today24

सांदीपनि विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया देहात थाना का भ्रमण, समझी पुलिस की कार्यप्रणाली

Headlines Today24