31.5 C
Bhind
October 8, 2026
Headlines Today 24
खेलभिण्ड

खेलने से शरीर का आलस्य दूर होकर ताजगी एवं स्फूर्ति आती है- नरवरिया

खेल हमें तनाव और चिंताओं से मुक्त करते हैं– बाल्मीकि

परानिधेश भारद्वाज,

भिंड। शनिवार को एमजेएस महाविद्यालय स्थित खेल परिसर में भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्य प्रदेश के खेलेगा मध्य प्रदेश अभियान के अंतर्गत आयोजित खेल प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें कबड्डी, खो खो आदि खेलों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक, जिला आईटी प्रभारी दीपू तोमर एवं सुरपुरा मंडल अध्यक्ष नीरज पांडे द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया एवं विधायक प्रतिनिधि सुनील बाल्मीकि मौजूद रहे एवं विशेष अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र शर्मा, जिला मंत्री उपेंद्र राजोरिया, किसान मोर्चा जिला महामंत्री धर्मेंद्र टंटी राजावत, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रक्षपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष दीपू भदौरिया, अमित जैन एवं शेरू पचौरी आदि मौजूद रहे।

सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भारत माता, दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण करके एवं खिलाड़ियों का परिचय लेकर खेलों की शुरुआत हुई। खेल के समापन के बाद अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया ने कहा कि खेल हमारे शरीर के आलस्य को ताजगी में बदल देते हैं इसलिए हमें दिन में कम से कम एक घंटे खेल जरूर खेलना चाहिए।
विधायक प्रतिनिधि सुनील बाल्मीकि ने कहा कि खेल हमें तनाव और चिंता से मुक्त करते हैं और खेल हमारे शरीर को शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं।

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं क्योंकि खेल से हमारे शरीर की मजबूत बनावट बनती है। इसलिए युवा मोर्चा खेलेगा मध्य प्रदेश कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्ण मध्यप्रदेश में खेल को बढ़ाने का कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिला महामंत्री अतिराज नरवरिया, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित चौधरी, मुरैना विधानसभा प्रभारी आकाश पुरोहित, युवा मोर्चा जिला मंत्री राजीव मिश्रा, जिला आईटी प्रभारी दीपू तोमर, मंडल अध्यक्ष नीरज पांडे, मंडल उपाध्यक्ष प्रतीक पांडे, मंडल मंत्री प्रशांत सोनी, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी शेखर खटीक, युवा मोर्चा जिला सह कोषाध्यक्ष सौरभ पुलक, भूपेंद्र ओझा, बादशाह गुर्जर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

इस दिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करेंगी जिलाधीश कार्यालय पर प्रदर्शन

Headlines Today24

पिछड़ा वर्ग समाज की चुनाव में होगी सशक्त भागीदारी – जयश्रीराम

Headlines Today24

पितृपक्ष में दो पुत्रों ने मिलकर पिता को गोलियों से भूना, मौके पर मौत। ये वजह आई सामने…

Headlines Today24