31.5 C
Bhind
October 8, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन,

  • परानिधेश भारद्वाज

भिण्ड। भारतीय किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नमोनारायण दीक्षित एवं जिला मंत्री बृजेश बाबू चौधरी के नेतृत्व में किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस. से मुलाकात कर उन्हें किसानों की समस्याओं से अवगत कराया एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को दिया ।

ज्ञापन के माध्यम से भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री से मांग की कि भिण्ड – मुरैना के किसानों का ज्वार बाजरा खरीदने के लिए मानक में छूट देकर ज्वार बाजरा की खरीद के लिए जिला प्रसाशन को शीघ्र आदेश करें। साथ ही उन्होंने मांग की वर्ष 2019 – 2020 की खरीफ फसल की बीमा राशि का भुगतान अभी तक नही हुआ है, उसका भुगतान शीघ्र कराया जाये।

इसके साथ ही अगस्त 2021 में प्रथम सप्ताह में बाढ़ आने के कारण अटेर क्षेत्र के ग्राम परा में 3 किसान मोटर पम्प निकालने के लिए कुएं में धंसे थे, कुँए में जहरीली गैस निकलने से तीनो किसानों की मौत हो गई थी । उनमे से एक ही किसान को मुआवजा राशि मिली, जबकि दो किसान भूरे खां पुत्र नाथू खां एवं हनीफ खां पुत्र मिजाजी खां को अभी तक मुआवजा राशि नहीं मिली है, उसे शीघ्र दिलाया जाए।

इसके साथ ही अन्य स्थानीय समस्याओं से भी कलेक्टर को अवगत कराया जिनमें कई स्थानों पर खम्भे व बिजली के तार टूटे पड़े हैं, जैसे अँगदपुरा रोड़ पर तहसील अटेर में बाढ़ में हुई छतिग्रस्त लाइनों को ठीक कराया जावे। साथ ही उन्होंने डी ए पी एवं यूरिया की कमी के कारण फसल के नुकसान का हवाला देते हुए खाद शीघ्र उपलब्ध कराये जाने की मांग की।

वहीं उन्होंने कहा कि पटवारियों की लापरवाही से करीब बीस हज़ार किसान प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित हैं। उन्होंने मांग की कि गांव गांव में शिविर लगाकर किसानों के प्रकरण कम्प्यूटर में फीड कराकर सम्मान निधी दिलाई जाए।

ज्ञापन देने वालों में कुलदीपसिंह भदोरिया, रमेश बाबू चौधरी, लक्छ्मण सिंह, परमान्द शर्मा, संजीव, जितेंद्र, हनुमन्त सिंह, रामगोपाल, अवनीश, शेरसिंह, सुरेश, भूरे सिंह, मोनू जोशी, हाकिम सिंह, शैलेंद्र सिंह, रंजीत दुबे, उजगर सिंह, लालसिंह, दिलीप, दीन दयाल, सोनू, रामसिंह चौहान, विनोद, रामेश्वर, कप्तान सिंह, सालिगराम, वेदारी सिंह, अशोक कुमार, संतोष सिंह आदि विशेष रूप से सम्मलित थे।

Headlines Today 24

Related posts

बाढ़ की स्थिति में आपदा से प्रभावित ग्रामवासियों के लिये की यह बड़ी मांग

Headlines Today24

थाना प्रभारी की पहल, कस्बा/ग्राम भ्रमण व पेट्रोलिंग के दौरान रहवासियों से कर रहे संवाद

Headlines Today24

जब सरकार ने नहीं सुनी तो अब युवा मिलकर करेंगे महात्मा गांधी जयंती पर सड़क का निर्माण

Headlines Today24