34.8 C
Bhind
May 20, 2025
Headlines Today 24
दतिया

कांग्रेसी संस्कृति में झूठ बोलने की आदत, किसानों के कर्ज माफ कर नहीं पाए तो महिलाओं को ₹18000 क्या दिला पाएंगी विभा पटेल- सरोज जोशी

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दतिया जिले की प्रभारी सरोज जोशी ने कहा लाडली बहना योजना की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस का मानसिक संतुलन खराब

महिला मोर्चा की दतिया जिले की प्रभारी श्रीमती जोशी ने कांग्रेस की विभा पटेल के बयान पर किया पलटवार

पवन शर्मा,

दतिया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेत्री प्रदेश कार्य समिति की सदस्य दतिया जिले की प्रभारी श्रीमती सरोज जोशी ने कांग्रेस की पूर्व महापौर एवं मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा उन्होंने दतिया में आयोजित महिलाओं के सम्मेलन में बताया कि में कांग्रेस सरकार बनने पर महिलाओं को 18000 प्रति साल देंगे। मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि मध्य प्रदेश के 2018 के विधानसभा चुनाव में युवा महिलाओं और किसानों से झूठ बोलकर सरकार बनाई। 15 माह की सरकार में 200000 तक कर्ज माफ नहीं कर पाए तो महिलाओं को क्या दिला पाएंगी। पहले वह अपने गिरेबान में झांक कर देखें महिलाओं को झूठ बोलकर भ्रमित ना करें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए उन्होंने लाडली बहना योजना प्रारंभ की है इसे देखते हुए कांग्रेस और उनके नेता बौखला गए हैं। शिवराज सरकार की महत्वपूर्ण योजना से हमारी मातृ शक्ति का सम्मान बढ़ा है।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य दतिया प्रभारी सरोज जोशी ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के तहत ₹51000 उनके खाते में डालने की घोषणा की थी क्या आज तक वो डाल पाए। युवाओं को ₹4000 भत्ता देने की बात कही थी क्या वह दे पाए। मंदसौर की सभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था किसान के कर्ज माफ नहीं कर पाए तो 10 दिन में मुख्यमंत्री हटा देंगे क्या वह हटा पाए। महिला मोर्चा की प्रभारी श्रीमती जोशी ने कहा झूठ बोलने की आदत को बदलें फिर महिलाओं के बारे में बात करें। जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला हितेषी योजनाओं के माध्यम से उनकी दिशा और दशा बदलने का कार्य किया है। लाडली बहना योजना महिलाओं की जिंदगी को बदलेगी। दतिया जिले में ही नहीं पूरे मध्यप्रदेश की हर जिले में इस योजना से महिलाओं को आत्मनिर्भर विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। ₹1000 उनके खातों में जाएगी ₹12000 प्रति साल 5 साल में ₹60000 उनके खातों में पहुंचाने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार करेगी।

उन्होंने दतिया जिले की सर्व समाज की मातृशक्ति को आग्रह किया है कि कॉन्ग्रेस की झूठी बातों में नहीं आना। कांग्रेस की एक ही नीति रहती है झूठ बोलना जनता को भ्रमित करना। एकजुट होकर एक लक्ष्य के साथ लाडली बहना योजना का लाभ लेने के लिए 25 मार्च से फार्म भरने का अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। प्रत्येक मंडल के हर बूथ पर विभागीय अधिकारी महिला बाल विकास एवं पार्टी के कार्यकर्ता महिला मोर्चा की समस्त मंडल इकाइयों की बहने हर कैंप पर उपस्थित रहकर आपकी मदद करेंगी। कहीं भी किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आएगी। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर विभा पटेल जी से मैं कहना चाहती हूं कि वह झूठ बोलने से पहले अपने नेताओं से सलाह मशवरा करके मध्य प्रदेश की बहनों से झूठ बोले। क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी का कहना है कि कांग्रेस की सरकार आई तो वह 15000 देंगे। नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह का कहना है कि कांग्रेस की सरकार आती है तो वह 15000 देंगे। अब कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल जी से कहना चाहती हूं हमारी प्रदेश की बहने बहुत समझदार हैं अब वह कांग्रेस के छलावे में नहीं आने वाली हैं। मध्य प्रदेश की बहनों को भारतीय जनता पार्टी पर पूरा भरोसा है और वह 2023 में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत में सरकार बनाने का काम प्रदेश की बहने बखूबी करेंगी।

Headlines Today 24

Related posts

स्पाइसजेट की कई नई उड़ानें शुरू, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया औपचारिक उदघाटन

Headlines Today24

काँग्रेस के पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक पहुंचे पंडोखर धाम, भक्त के पर्चे के जरिये पूर्व विधायक को मिला यह आशीर्वाद

Headlines Today24

पीएम नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाएं महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान कर रही हैं – सरोज जोशी

Headlines Today24